SSC GD 2025: एसएससी जीडी के लिए खुली सुधार विंडो, इस तारीख से पहले कर लें आवेदन पत्र में संशोधन
SSC GD 2025: कर्मचारी चयन आयोग आज 5 नवंबर को जनरल ड्यूटी कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा के लिए आवेदन सुधार विंडो खोल दी है। सफलतापूर्वक पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से नीचे बताए तरीके से एसएससी जीडी आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं।
विस्तार
SSC GD 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने आज 5 नवंबर को एसएससी जीडी 2025 के लिए सुधार विंडो खोल दी है। जो उम्मीदवार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) और एसएसएफ में कांस्टेबल (GD), असम राइफल्स में राइफलमैन (GD), और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा, 2025 में सिपाही के आवेदन पत्र में बदलाव करना चाहते हैं, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) के माध्यम से कर सकते हैं।
शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार 7 नवंबर तक अपने एसएससी जीडी 2024 आवेदन पत्र को संशोधित कर सकेंगे। एसएससी जीडी आवेदन सुधार सुविधा समाप्त होने के बाद कोई संशोधन अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "आवेदन पत्र में सुधार के लिए एक विंडो 05.11.2024 (1 घंटे) से 07.11.2024 (23 घंटे) तक उपलब्ध कराई जाएगी। यदि पहले से भरे गए ऑनलाइन आवेदन पत्र में कोई सुधार/परिवर्तन करना आवश्यक है, तो उम्मीदवार इसके लिए 'आवेदन पत्र में सुधार के लिए विंडो सुविधा का उपयोग कर सकते हैं।"
इतने पदों पर होगा चयन
यह भर्ती परीक्षा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और एसएसएफ में कांस्टेबल, असम राइफल्स में राइफलमैन और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही के 39,481 रिक्त पदों के लिए आयोजित की जा रही है। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया 5 सितंबर को शुरू हुई और 14 अक्तूबर 2024 को समाप्त हुई।
आवेदन पत्र में परिवर्तन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) पर जाएं।
- लॉगिन लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- ऐसा करने पर आवेदन पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- आवेदन पत्र की जांच करें और आवश्यक परिवर्तन करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और डाउनलोड कर लें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।