SSC GD 2022 : इस बार BSF और CRPF के सबसे ज्यादा पद भरे जाएंगे, जानें इसमें आएंगे कितने कठिन प्रश्न
SSC ने GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया 27 अक्तूबर से शुरू कर दी है। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी 30 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं इस भर्ती परीक्षा के जनवरी 2023 में आयोजित किए जाने की संभावना है।
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जा रही जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। SSC ने इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 27 अक्तूबर 2022 से की है और अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए 30 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिये GD कॉन्स्टेबल के 24,205 तथा NCB में सिपाही के 164 पदों पर भर्ती की जाएगी। GD कॉन्स्टेबल के पदों पर होने वाली भर्ती में सबसे अधिक पद BSF और CRPF के लिए हैं। दरअसल इसके जरिये BSF में 10,497, CRPF में 8,911, असम राइफल्स में 1697, ITBP में 1613, SSB में 1284, SSF में 103 तथा CISF में 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस भर्ती से जुड़ी सारी जानकारियां देख सकते हैं और वहीं से इसके लिए आवेदन भी कर सकते हैं। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC GD Course - Join Now की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इसकी पक्की तैयारी करके इसमें सफलता हासिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
एसएससी जीडी ईबुक्स
एसएससी जीडी पिछले प्रश्न पत्र
एसएससी जीडी मॉक टेस्ट
क्या है CBT का पैटर्न :
इस भर्ती के लिए सबसे पहले जनवरी में कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से 160 अंकों के 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग से 40 अंकों के 20 प्रश्न, जनरल नॉलेज और जनरल अवेयरनेस से 40 अंकों के 20 प्रश्न, एलिमेंट्री मैथमैटिक्स से 40 अंकों के 20 प्रश्न तथा इंग्लिश/हिंदी से 40 अंकों के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं अभ्यर्थियों को CBT में सभी प्रश्नों को हल करने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा। इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था भी लागू होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों के 0.50 मार्क्स काट लिए जाएंगे।
इसमें आएंगे कितने कठिन प्रश्न :
SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती में 10वीं पास अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। इसी को देखते हुए आयोग ने भी इस भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन में यह बाद कही है की इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से 10वीं के लेवल के प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही इसके सिलेबस की भी जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है। इसलिए इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को सिलेबस के मुताबिक 10वीं स्तरके प्रश्नों का अभ्यास करते हुए अपनी तैयारी को आगे बढ़ाना चाहिए। अभ्यर्थियों की सहायता के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर इस परीक्षा के मॉक टेस्ट्स भी उपलब्ध कराए गए हैं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Constable, SBI क्लर्क, SBI पीओ, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।