फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD 2021: There is not a single post for CRPF out of 25,271 vacancies, in the previous recruitment, more than 21 thousand recruitments were made only for CRPF-safalta

SSC GD Notification 2021: 25,271 रिक्तियों में CRPF के लिए नहीं है एक भी पद, पिछली भर्ती में सिर्फ CRPF के लिए निकली थी 21 हजार से ज्यादा भर्तियां

Mon, 19 Jul 2021 11:08 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 19 Jul 2021 11:08 AM IST
सार

SSC ने GD कांस्टेबल के पदों पर भर्तियों के लिए नोटफिकेशन जारी कर दिया है। ऑफिशियल नोटफिकेशन के मुताबिक इस बार कुल 25,271 पदों के लिए भर्तियां निकली हैं और इनके लिए 31 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन
SSC GD 2021: There is not a single post for CRPF out of 25,271 vacancies, in the previous recruitment, more than 21 thousand recruitments were made only for CRPF-safalta
ssc constable gd - फोटो : safalta

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल भर्ती के लिए नोटफिकेशन जारी कर दिया है। SSC द्वारा जारी किए गए नोटफिकेशन के मुताबिक इस बार GD कांस्टेबल के कुल 25,271 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। SSC ने इस बार 25,271 पदों पर भर्तियां तो निकाल दी है, लेकिन पिछली भर्ती की तुलना में इस बार  पदों का आधे से भी कम होना तथा इस CRPF के लिए एक भी सीट ना होना अभ्यर्थियों के मन मे कई सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 जुलाई से शुरू हो गई है और यह 31 अगस्त 2021 तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट के जरिये आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल हो रहे हैं, तो इसकी बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए।

विज्ञापन

इन पदों पर निकली हैं भर्तियां :

SSC द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल नोटफिकेशन के मुताबिक इस बार BSF में 7545, CISF में 8464, SSB में 3806, ITBP में 1431, असम राइफल्स (AR) में 3785 और SSF में 240 वैकेंसी है। SSC ने GD के कुल 25,271 पदों पर भर्तियां तो निकाल दी हैं , लेकिन इस भर्ती में सीटों की संख्या पिछली GD भर्ती के आधे से भी कम है। दरअसल 2018 में निकली GD भर्ती में जहाँ कुल 54,953 थे, तो वहीं इस बार की भर्ती में पदों की संख्या 25,271 है।

विज्ञापन

CRPF में नहीं है एक भी वेकैंसी :

SSC का जो फैसला अभ्यर्थियों को सबसे ज्यादा हैरान कर रहा है, वह है इस बार की भर्ती में CRPF के लिए एक भी सीट ना होना। दरअसल 2018 की GD भर्ती में कुल 54,953 पदों में से 21,566 पद CRPF के थे। इस हिसाब से देखा जाए तो पिछली भर्ती में लगभग 40 प्रतिशत पद CRPF में भर्ती के लिए थे। पिछली भर्ती में 40 प्रतिशत पद CRPF के लिए और इस भर्ती में CRPF के लिए एक भी सीट ना होना अभ्यर्थियों को काफी हैरान कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें तैयारी :

SSC, GD के इन पदों पर भर्ती के साथ साथ अन्य कई पदों पर भी परीक्षा का आयोजन करवा रहा है। अगर आप भी SSC द्वारा आयोजित होने वाली इन परीक्षाओं या किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं, तो आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त SSC GD, UPSSSC PET, यूपी SI, AFCAT समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेज चलाई जा रही हैं। इन क्लासेज से आप सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर अपने सरकारी नौकरी करने के सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed