फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Exams Cut off 2021 Many important exams have been conducted by SSC in 2021, know about the expected cut off in these Safalta

SSC Exams Cut off 2021: इस साल SSC द्वारा आयोजित की गई हैं कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं, जानें इनमें कितना है कट ऑफ जाने की उम्मीद

Sun, 10 Oct 2021 05:19 PM IST
सुभाष कुमार Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 10 Oct 2021 05:19 PM IST
सार

SSC Exams Cut off 2021 : SSC ने इस साल CGL 2020, CHSL 2020, MTS 2021 समेत कई महत्वपूर्ण भर्तियों के लिए परीक्षा आयोजित की है। आने वाले दिनों में आयोग इन भर्तियों के लिए परिणामों की भी घोषणा करने वाला है।
 

विज्ञापन
SSC Exams Cut off 2021 Many important exams have been conducted by SSC in 2021, know about the expected cut off in these Safalta
कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा देश में कई प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है और 2021 में भी SSC ने कई परीक्षाएं आयोजित की हैं। इन परीक्षाओं में कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जाम (CHSL) भर्ती 2020,  कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) भर्ती 2020 और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती  2021 भी शामिल है। 

विज्ञापन

SSC द्वारा आयोजित की जानें वाली ये परीक्षाएं काफी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इनमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते हैं। गौरतलब है कि आयोग ने CHSL 2020 के टियर 1 के परिणाम 30 नवंबर को और CGL 2020 के टियर 1 के परिणाम 11 दिसंबर को जारी किए जाने का एलान किया है और साथ ही इन भर्तियों के दूसरे टियर की परीक्षा के लिए भी तारीखों की घोषणा भी कर दी है। जबकि, MTS परीक्षा 5 अक्टूबर से शुरू हुई है और यह 2 नवंबर तक चलेगी। अगर आप भी इन परीक्षाओं में हिस्सा ले रहे हैं, तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन


कितना जा सकता है कट ऑफ 
SSC द्वारा आयोजित की गई इन परीक्षाओं के लिए अनुमानित कट ऑफ स्कोर की जानकारी नीचे दी गई है।

SSC CGL टियर 1 परीक्षा 2020 
SSC द्वारा यह परीक्षा 13 से 24 अगस्त के बीच आयोजित की गई थी। आयोग ने इसके टियर 2 और 3 की परीक्षा के लिए तारीखों की भी घोषणा कर दी है। इसकी टियर 2 की परीक्षा 28 एवं 29 जनवरी 2022 को और टियर 3 की परीक्षा 6 फरवरी 2022 को होगी। SSC CGL 2020 के टियर 1 के अनुमानित कट ऑफ स्कोर की बात करें तो असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर (AAO) के लिए यह 177 से 182 मार्क्स, जूनियर स्टेटिस्टिकल्स ऑफिसर (ग्रेड-II) के लिए यह 164 से 169 मार्क्स और अन्य पोस्ट्स के लिए यह 146 से 152 मार्क्स तक रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


SSC CHSL टियर 1 परीक्षा 2020 
यह परीक्षा 12 से 19 अप्रैल और 4 से 13 अगस्त तक 2 चरणों मे आयोजित की गई थी। SSC ने इसके टियर 2 की परीक्षा 9 जनवरी 2022 को आयोजित करने की घोषणा की है। इस परीक्षा के अनुमानित कट ऑफ स्कोर की बात करें तो जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए यह 150 से 155, OBC श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 145 से 150, SC श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 130 से 135 और ST श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 120 से 125 मार्क्स के आस पास रहने की उम्मीद है।
 
MTS परीक्षा 2021 
SSC द्वारा यह परीक्षा 5 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच आयोजित की जा रही है। अभी तक आयोजित हुई इस परीक्षा के प्रश्नों के स्तर को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस परीक्षा में सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 75 से 80 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 72 से 77 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 69 से 74 मार्क्स तथा एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 60 से 65 मार्क्स के बीच रह सकता है।


कैसे करें तैयारी 
अगर आप SSC MTS, UP SI, SSC GD, UP लेखपाल, NDA & NA या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता एप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed