Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Exam 2026: Candidates Advised to Keep Aadhaar Biometrics Permanently Unlocked

एसएससी: अभ्यर्थियों के लिए आधार से जुड़ी जरूरी एडवाइजरी, परीक्षा के लिए घर से निकलने से पहले ये काम जरूर करें

Wed, 18 Nov 2026 04:28 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 18 Nov 2026 04:28 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आधार से जुड़ी एडवाइजरी जारी की है। आयोग ने परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने तक आधार बायोमेट्रिक्स को स्थायी रूप से अनलॉक रखने की सलाह दी है, ताकि परीक्षा केंद्र पर पहचान सत्यापन में परेशानी न हो।
 

विज्ञापन
SSC Exam 2026: Candidates Advised to Keep Aadhaar Biometrics Permanently Unlocked
SSC - फोटो : AI Generated

विस्तार

एसएससी ने उसके द्वारा आयोजित होने वाली सभी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश जारी किए हैं। यह निर्देश बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के संबंधि में हैं। निर्देशों के अनुसार, परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से लेकर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण और परीक्षा के बाद बाहर निकलने तक कई चरणों में उम्मीदवारों की पहचान सत्यापित की जाती है। ऐसे में आधार बायोमेट्रिक्स अनलॉक रहना जरूरी है।

विज्ञापन


आयोग ने बताया कि UIDAI की ओर से उपलब्ध अस्थायी बायोमेट्रिक अनलॉक की सुविधा केवल 10 मिनट तक प्रभावी रहती है। पहचान सत्यापन की पूरी प्रक्रिया के लिए यह समय पर्याप्त नहीं हो सकता। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा प्रक्रिया के दौरान अपने आधार बायोमेट्रिक्स स्थायी रूप से अनलॉक रखें। उम्मीदवार परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद चाहें तो अपने बायोमेट्रिक्स दोबारा लॉक कर सकते हैं।

विज्ञापन

किन एसएससी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को ध्यान देना होगा?

यह सलाह एसएससी की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए है। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

विज्ञापन
विज्ञापन
  • कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL)
  • कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL)
  • मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS)
  • GD कांस्टेबल
  • सेंट्रल पुलिस ऑर्गनाइजेशन (CPO)
  • जूनियर इंजीनियर (JE)

आधार में कौन-सी जानकारियां अपडेट रखें?

आयोग ने उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले आधार की व्यक्तिगत और बायोमेट्रिक जानकारी जांचने की सलाह दी है।

 
जानकारी का प्रकार जांच करने योग्य विवरण
व्यक्तिगत जानकारी नाम, जन्मतिथि और पता
बायोमेट्रिक जानकारी फिंगरप्रिंट, आंखों की पुतली (आइरिस) स्कैन और चेहरे से जुड़ा डेटा
 

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आधार में किसी भी जरूरी सुधार को समय रहते पूरा कर लें। साथ ही, परीक्षा से पहले यह भी जांच लें कि आधार प्रमाणीकरण और बायोमेट्रिक सत्यापन की स्थिति सही है।

परीक्षा से पहले क्यों जरूरी है आधार सत्यापन?

परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवार की पहचान की पुष्टि के लिए आधार प्रमाणीकरण और बायोमेट्रिक जांच की जा सकती है। यदि जानकारी अपडेट नहीं है या बायोमेट्रिक लॉक है, तो सत्यापन में परेशानी आ सकती है। एसएससी की इस एडवाइजरी का उद्देश्य परीक्षा केंद्रों पर पहचान सत्यापन की प्रक्रिया को सुरक्षित, सुचारु और समय पर पूरा करना है। इसलिए उम्मीदवारों को अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए परीक्षा से पहले ही आधार की सभी जरूरी जानकारियां जांच लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed