फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Delhi Police SI Result 2026: 10,676 Candidates Qualify PET/PST for Paper 2

एसएससी सीपीओ 2025: फिजिकल टेस्ट का परिणाम जारी, पेपर-II के लिए कितने उम्मीदवार हुए सफल? ऐसे देखें रिजल्ट

Thu, 29 Oct 2026 03:14 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 29 Oct 2026 03:14 PM IST
सार

एसएससी ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ परीक्षा 2025 के पीईटी/पीएसटी का परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 48,387 उम्मीदवारों में से 10,676 क्वालिफाई हुए हैं। सफल उम्मीदवार अब पेपर-II परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं। वहीं, 97 उम्मीदवारों को पेपर-II में शामिल होने की अस्थाई अनुमति दी गई है। इन 97 उम्मीदवारों के रोल नंबर खबर में दिए गए हैं।
 

विज्ञापन
SSC Delhi Police SI Result 2026: 10,676 Candidates Qualify PET/PST for Paper 2
SSC Delhi Police SI 2025 PET/PST Result - फोटो : AI Generated

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ एसआई, 2025 भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) का परिणाम घोषित कर दिया है। इस चरण में सफल उम्मीदवार अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी पेपर-II में शामिल हो सकेंगे। आयोग ने पेपर-I का परिणाम 30 मार्च 2026 को जारी किया था। इसमें विभिन्न सूचियों के तहत कुल 48,387 उम्मीदवारों को क्वालिफाई घोषित किया गया था।

विज्ञापन

पेपर-II के लिए कितने अभ्यर्थी सफल हुए?

पेपर-I में सफल 48,387 अभ्यर्थियों के लिए केंद्रीय सशस्त्र बलों ने 21 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक पीईटी/पीएसटी का आयोजन किया गया था। अब पीईटी/पीएसटी का परिणाम घोषित कर दिया गया है। पेपर-II के लिए कुल 10,676 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।

विज्ञापन

SSC CPO PET/PST Result 2026: कितने उम्मीदवार हुए सफल?

आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पीईटी/पीएसटी में शामिल उम्मीदवारों का परिणाम इस प्रकार रहा:

 

परिणाम की श्रेणी उम्मीदवारों की संख्या
अनुपस्थित (Absent) 26,949
अस्थायी रूप से अयोग्य (Temporary Unfit) 4
परिणाम रोका गया (Withheld) 136
अयोग्य (Not Qualified) 10,622
योग्य (Qualified) 10,676
कुल 48,387

 

आंकड़ों के मुताबिक, कुल 10,676 उम्मीदवार पीईटी/पीएसटी में सफल हुए हैं और अब पेपर-II के लिए पात्र हैं।

महिला उम्मीदवारों का कैटेगरी-वाइज रिजल्ट

आयोग द्वारा साझा किए गए विवरण में महिला उम्मीदवारों की लिस्ट-I के तहत श्रेणीवार संख्या इस प्रकार दी गई है:

 

श्रेणी उम्मीदवारों की संख्या
EWS 102
SC 73
ST 42
OBC 185
UR 116
कुल 518

 

आयोग के नोट के अनुसार, इस सूची में 6 ऐसे उम्मीदवार शामिल हैं जो दिल्ली पुलिस के लिए ओबीसी और सीएपीएफ के लिए अनारक्षित श्रेणी में हैं। इसके अलावा 3 उम्मीदवार दिल्ली पुलिस के लिए ओबीसी और सीएपीएफ के लिए ईब्ल्यूएस श्रेणी में हैं। नोट में 4 अस्थायी रूप से अयोग्य महिला उम्मीदवारों का भी उल्लेख है, जिनमें 1 एससी, 2 ओबीसी और 1 ईब्ल्यूएस श्रेणी से हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन 97 उम्मीदवारों को पेपर-II में शामिल होने की अस्थाई अनुमति

नोटिस में कहा गया है कि नीचे दिए गए 97 उम्मीदवारों को पेपर-II में शामिल होने की अस्थायी अनुमति दी जा रही है, क्योंकि उनसे जुड़े मामले विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन हैं। इन 97 अभ्यर्थियों के रोल नंबर इस प्रकार हैं:


अब आगे क्या होगा?

पीईटी/पीएसटी में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार अब एसएससी एसआई भर्ती परीक्षा के पेपर-II में शामिल होने के पात्र हैं। उम्मीदवारों को आगे की परीक्षा से संबंधित तारीख, एडमिट कार्ड और अन्य निर्देशों के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी सूचनाएं देखनी चाहिए। उपलब्ध परिणाम विवरण में महिला उम्मीदवारों की श्रेणीवार संख्या दी गई है। पुरुष उम्मीदवारों का श्रेणीवार विवरण और Paper-II की परीक्षा तारीख इस जानकारी में शामिल नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed