फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Delhi Police SI CAPFs 2020 Final Result Declared Marks to Release on July 22

SSC Result 2022: दिल्ली पुलिस SI-CAPFs का अंतिम परिणाम घोषित, 1553 एसआई को मिलेगी नियुक्ति

Sun, 17 Jul 2022 11:36 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 17 Jul 2022 11:36 PM IST
सार

SSC Delhi Police SI CAPFs 2020 Final Result: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में भर्ती 2020  के तहत सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के अंतिम परिणाम जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
SSC Delhi Police SI CAPFs 2020 Final Result Declared Marks to Release on July 22
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC Delhi Police SI Final Result: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ भर्ती परीक्षा, 2020 में सब-इंस्पेक्टर के अंतिम परिणाम जारी कर दिए हैं। अंतिम चयन के लिए कुल 1422 पुरुष उम्मीदवारों और 131 महिला उम्मीदवारों की नियुक्ति की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन

परीक्षा में शामिल रहे सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – ssc.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। वहीं, 22 जुलाई को कर्मचारी चयन आयोग की ओर से मार्क्स स्टेटमेंट्स जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड भी चेक कर पाएंगे।  

विज्ञापन

SSC Result 2022: 1553 उम्मीदवारों को मिलेगी नियुक्ति

एसएससी ने दस्तावेज सत्यापन में उपस्थित होने के लिए 3,060 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया था। इनमें 338 महिला और 2722 पुरुष शामिल थे। हालांकि, आयोग की ओर से आखिरी में इनमें से 1,553 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है।
 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि पद/ उपयोगकर्ता विभाग के चयन/ गैर-चयन/ आवंटन के संबंध में किसी भी विसंगति, आदि को एक महीने की अवधि के भीतर चुनौती देकर आयोग के ध्यान में लाया जा सकता है। एक महीने के बाद प्राप्त इस तरह के किसी भी प्रतिनिधित्व पर स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा विचार नहीं किया जाएगा। 

 

विज्ञापन

SSC Final Result: स्कोर कार्ड 22 जुलाई से कर सकेंगे डाउनलोड

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से बताया गया है कि चयनित और गैर-चयनित उम्मीदवारों के अंक 22 जुलाई, 2022 को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवारों के लिए 12 अगस्त, 2022 तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे। 
 

इस बीच, एसएससी ने हाल ही में 2022-23 में होने वाली परीक्षाओं का अस्थायी वार्षिक कैलेंडर जारी किया था। कैलेंडर के अनुसार, संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (SSC CGL)-2022 टियर 1 और संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर की टियर- 1 परीक्षा (SSC CHSL)-2022 की प्रारंभिक परीक्षा क्रमशः दिसंबर 2022 और मार्च 2023 में होगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed