फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Delhi Police Head Constable AWO/TPO, Ministerial Answer Key out at ssc.gov.in; Link here to download

SSC Delhi Police: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल AWO और मिनिस्ट्रीयल की उत्तर कुंजी जारी; ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 05 Feb 2026 06:25 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 05 Feb 2026 06:25 PM IST
सार

SSC Delhi Police Answer Key 2026: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) और हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रीयल) भर्ती परीक्षाओं की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। संबंधित उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
SSC Delhi Police Head Constable AWO/TPO, Ministerial Answer Key out at ssc.gov.in; Link here to download
Answer Key - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

SSC Delhi Police Head Constable Answer Key 2026: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (Assistant Wireless Operator- AWO/ Tele-Printer Operator- TPO) परीक्षा 2025 की टेंटेटिव आंसर की, प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। इसके अलावा, आयोग ने हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रीयल) परीक्षा की उत्तर कुंजी भी प्रकाशित कर दी है।

विज्ञापन


जिन उम्मीदवारों ने इन भर्ती परीक्षाओं में हिस्सा लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर लॉगिन के जरिए अपने उत्तर देख सकते हैं।

विज्ञापन

कब हुई थी परीक्षाएं?

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार हेड कांस्टेबल एडब्ल्यूओ/टीपीओ भर्ती परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर 15 जनवरी से 22 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। वहीं, हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रीयल) परीक्षा 7 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक आयोजित की गई थी।
 

भर्ती का नाम परीक्षा का आयोजन
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडब्ल्यूओ/टीपीओ 15 जनवरी से 22 जनवरी 2026
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रीयल) 7 जनवरी से 12 जनवरी 2026


यह भी पढ़ें: एसएससी फेज-13 भर्ती का परिणाम जारी, 67,543 शॉर्टलिस्ट; देखें कटऑफ अंक
 

विज्ञापन

आपत्ति दर्ज करने की तारीख और फीस

एसएससी ने अभ्यर्थियों को आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका भी दिया है। उम्मीदवार 5 फरवरी 2026 शाम 6 बजे से 7 फरवरी 2026 शाम 6 बजे तक ऑनलाइन मोड में आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न या उत्तर को चुनौती देने के लिए 50 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क देना होगा। तय समय के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
 

उत्तर कुंजी जारी 5 फरवरी, 2026
आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 7 फरवरी, 2026 शाम 6 बजे तक
आपत्ति शुल्क 50 रुपये प्रति प्रश्न

विज्ञापन

उम्मीदवारों के लिए जरूरी जानकारी

आयोग ने बताया कि चैलेंज मॉड्यूल में प्रश्नों और विकल्पों का क्रम परीक्षा में दिखे क्रम से अलग हो सकता है, लेकिन उम्मीदवारों द्वारा चुने गए उत्तर सही तरीके से प्रदर्शित होंगे। डाउनलोड किया गया प्रश्न पत्र केवल व्यक्तिगत उपयोग और सेल्फ-एनालिसिस के लिए होगा।

समय सीमा के बाद नहीं मिलेगा एक्सेस

एसएससी ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा खत्म होने के बाद टेंटेटिव आंसर की और रिस्पॉन्स शीट उपलब्ध नहीं रहेंगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपने उत्तरों की जांच कर लें और आवश्यक होने पर आपत्ति दर्ज करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed