फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Phase 13 Result 2026 out at ssc.gov.in; A total of 67,543 candidates shortlisted, Check cut off marks

SSC Phase 13 Result: एसएससी फेज-13 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, कटऑफ भी घोषित; 67,543 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

Thu, 05 Feb 2026 07:57 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 05 Feb 2026 07:57 PM IST
सार

SSC Phase-XIII Result 2026 OUT: कर्चमारी चयन आयोग ने चरण-13 चयन पोस्ट 2025 भर्ती परीक्षा के कंप्यूटर आधारित परीक्षण  का परिणाम घोषित कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए कुल 67,543 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया है।

परिणाम पीडीएफ और कटऑफ अंक नीचे देख सकते हैं...
 

विज्ञापन
SSC Phase 13 Result 2026 out at ssc.gov.in; A total of 67,543 candidates shortlisted, Check cut off marks
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : Official Website- ssc.gov.in

विस्तार

SSC Phase-13 2025 Result: कर्चमारी चयन आयोग ने चरण-13 चयन पोस्ट 2025 भर्ती की सीबीटी परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। आयोग ने मैट्रिक, उच्चतर माध्यमिक (10+2), स्नातक और उससे आगे के स्तर के पदों के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कुल मिलाकर 67,543 उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य घोषित किया गया है। इसके साथ ही आयोग ने कटऑफ अंक भी प्रकाशित कर दिए हैं। परिणाम और कटऑफ नीचे उपलब्ध है।

विज्ञापन

 

Selection Post Phase XIII 2025: कुल मिलाकर 67,543 उम्मीदवार चयनित

मैट्रिकुलेशन लेवल पदों के लिए सीबीटी परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई, 2025 से 2 अगस्त, 2025 तक देशभर में स्थित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इन पदों के लिए कुल 12,09,332 आवेदन प्राप्त हुए थे। इस स्तर के पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में कुल 17,720 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य घोषित किया गया है।

 
पद स्तर आवेदन प्राप्त हुए सीबीटी में सफल
मैट्रिकुलेशन 12,09,332 17,720
उच्चतर माध्यमिक (10+2) 7,08,219 14,768
स्नातक 10,21,850 35,055
अगले चरण के लिए कुल चयनित 67,543



यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल AWO और मिनिस्ट्रीयल की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड


उच्चतर माध्यमिक (10+2) पदों के लिए परीक्षा 24 जुलाई, 2025 से 2 अगस्त, 2025 तक और 29 अगस्त, 2025 को आयोजित हुई। इन पदों के लिए कुल 7,08,219 आवेदन प्राप्त हुए थे। कुल 14,768 अभ्यर्थियों को सीबीटी में सफल घोषित किया गया है।

वहीं, स्नातक या उससे आगे के पदों के लिए 10,21,850 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। कुल 35,055 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य घोषित किया गया है।

इस प्रकार कुल मिलाकर 67,543 (17720+14768+35055) अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई उम्मीदवारों का रिजल्ट रोका गया

आयोग ने कई उम्मीदवारों का रिजल्ट रोक दिया है। मैट्रिकुलेशन स्तर के 46 अभ्यर्थियों का परिणाम रोक दिया गया है। 10+2 स्तर के 29 अभ्यर्थियों का रिजल्ट रोका गया है। वहीं, स्नातक स्तर के 58 अभ्यर्थियों का रिजल्ट रोका गया है।

मैट्रिकुलेशन स्तर का रोका गया रिजल्ट देखें...
10+2 स्तर का रोका गया रिजल्ट देखें...
स्नातक स्तर का रोका गया रिजल्ट देखें...

 

विज्ञापन

SSC Phase 13 Cut Off: कटऑफ भी घोषित

आयोग ने नतीजों के साथ-साथ कटऑफ अंक भी घोषित कर दिए हैं। अभ्यर्थी नीचे तीनों स्तर के पदों के लिए कटऑफ अंक देख सकते हैं।

मैट्रिकुलेशन स्तर कटऑफ...
10+2 स्तर कटऑफ...
स्नातक स्तर कटऑफ...

SSC Phase 13 Result Download Link: एसएससी फेज-13 रिजल्ट डाउनलोड लिंक

जो भी अभ्यर्थी फेज-13 चयन पोस्ट भर्ती की कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऊपर दिए गए परिणाम पीडीएफ में या फिर नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं:

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • अब लॉगिन पेज पर मांगी गई जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें।
  • अब रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • एसएससी फेज-13 चयन पोस्ट 2025 परीक्षा परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • परिणाम पीडीएफ खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम पीडीएफ को सेव कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed