SSC Delhi Police: एसएससी दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, यहां से करें डाउनलोड
SSC Delhi Police Driver Recruitment Exam Final Answer Key 2022 Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से दिल्ली पुलिस परीक्षा 2022 में कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) पुरुष के लिए अंतिम उत्तर कुंजी जारी दी गई है।
विस्तार
SSC Delhi Police Driver Recruitment Exam Final Answer Key 2022 OUT: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से दिल्ली पुलिस परीक्षा 2022 में कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) पुरुष के लिए अंतिम उत्तर कुंजी जारी दी गई है। दिल्ली पुलिस वाहन चालक भर्ती परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से अपनी रिस्पांस शीट के साथ अंतिम उत्तर कुंजी भी देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC Delhi Police ड्राइवर भर्ती परीक्षा अक्तूबर में हुई थी
एसएससी दिल्ली पुलिस चालक परीक्षा पिछले साल 21 अक्तूबर, 2022 को सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी और इस भर्ती परीक्षा के परिणाम 29 दिसंबर, 2022 को घोषित किए गए थे। जहां ओपन यानी अनारक्षित सामान्य वर्ग की श्रेणी में कुल 25,612 उम्मीदवार और 1417 ईएसएम उम्मीदवार पीई एंड एमटी और ट्रेड टेस्ट के लिए योग्य पाए गए थे।
SSC Delhi Police 28 जनवरी तक कर सकेंगे डाउनलोड
एसएससी की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार नीचे बताई गई प्रक्रिया का अनुसरण करके दिल्ली पुलिस वाहन चालक भर्ती परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी के साथ अपने संबंधित प्रश्न- पत्र और रिस्पॉन्स शीट का प्रिंट आउट भी ले सकते हैं। यह सुविधा उम्मीदवारों के लिए 16 जनवरी, 2023 को शाम चार बजे से 28 जनवरी, 2023 को शाम चार बजे तक उपलब्ध होगी।
SSC Delhi Police ड्राइवर भर्ती परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड की प्रक्रिया
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं। -
दिल्ली पुलिस चालक के लिए अंतिम उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें -
पीडीएफ में फाइनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें। -
रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग कर लॉग इन करें। -
एसएससी दिल्ली पुलिस चालक अंतिम उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी। -
अब उम्मीदवार अंतिम उत्तर कुंजी को सेव करे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट करे लें।