फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ssc delhi police constable pet pmt 2021 dates announced for the posts of 5836 admit cards will be issued soon

एसएससी : दिल्ली पुलिस पीईटी व पीएमटी परीक्षाओं की तारीखें जारी, 5836 पदों पर होगी भर्ती

Sun, 13 Jun 2021 02:21 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 13 Jun 2021 02:21 PM IST
सार

कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव के 3902 और फीमेल कॉन्स्टेबल के 1934 पदों पर भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं की तारीख का एलान कर दिया गया है। 

विज्ञापन
ssc delhi police constable pet pmt 2021 dates announced for the posts of 5836 admit cards will be issued soon
दिल्ली पुलिस भर्ती - फोटो : social media

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कॉन्स्टेबल भर्ती 2020 के अंतर्गत पीईटी व पीएमटी परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक यह परीक्षा 28 जून से आयोजित की जाएगी। बता दें कि 5836 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा में सफलता पाने वाले अभ्यर्थी इन परीक्षाओं में हिस्सा ले सकते हैं।  

विज्ञापन

कोविड-19 दिशा-निर्देशों का करना होगा पालन
जारी अधिसूचना में कहा गया है कि पीईटी और पीएमटी, दोनों ही परीक्षाओं के दौरान सभी अभ्यर्थियों को कोरोना महामारी के राेकथाम के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। सभी आवेदकों को मास्क पहनकर ही परीक्षा में शामिल होना होगा। वहीं, निर्देश के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करना होगा। 

विज्ञापन

जल्द जारी होंगे प्रवेश पत्र 
पीएमटी और पीईटी में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए जल्द ही आयोग द्वारा प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट  delhipolice.nic.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

27 नवंबर से आयोजित की गई थी परीक्षाएं
गौरतलब है कि एसएससी द्वारा सितंबर 2020 में दिल्ली पुलिस विभाग में भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। कुल 5836 पदों में से कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव के 3902 और फीमेल कॉन्स्टेबल के 1934 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर से 14 दिसंबर 2020 के बीच किया गया था। जिसके परिणाम 15 मार्च 2021 को घोषित किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed