फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Delhi police constable notification 2023 out for 7,547 vacancies apply online at ssc.nic.in

SSC Delhi Police 2023: दिल्ली पुलिस में कॉन्सटेबल के 7,000 से अधिक पदों के लिए पंजीकरण शुरू, जल्दी करें आवेदन

Sat, 02 Sep 2023 12:32 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 02 Sep 2023 12:32 PM IST
सार

SSC Delhi Police Constable Recruitment 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के 7 हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया चालू है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
SSC Delhi police constable notification 2023 out for 7,547 vacancies apply online at ssc.nic.in
SSC Delhi Police - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

SSC Delhi Police Constable Recruitment 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में विभिन्न कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बंपर भर्ती अभियान के माध्यम से कांस्टेबल के 7000 से भी अधिक पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट -ssc.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया और अन्य संबंधित जरूरी जानकारी के लिए खबर को पढ़िए।

विज्ञापन

7 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती


एसएससी दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल, यानी 1 सितंबर से शुरू हो गई है। ध्यान रहे कि एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन विंडो 30 सितंबर, 2023 को बंद हो जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से दिल्ली पुलिस में कॉन्सटेबल के कुल 7,547 पद भरे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

योग्यता और आयु सीमा


एसएससी दिल्ली पुलिस भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (सीनियर सेकेंडरी) उत्तीर्ण होना चाहिए। सेवारत, सेवानिवृत्त या मृत दिल्ली पुलिस कार्मिकों/दिल्ली पुलिस के मल्टी-टास्किंग स्टाफ और बैंड्समैन, बिगुलर्स के बेटे/बेटियों के लिए 11वीं कक्षा तक की छूट दी गई है।

विज्ञापन

आवेदन फीस


सामान्य या अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और पूर्व सैनिक (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को किसी भी आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना है, उन्हे छूट दी गई है।

ऐसे करें आवेदन

 

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिख रहे "Notice of Constable (Executive) Male and Female in Delhi Police Examination-2023" लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन पत्र को भरें और मांगे गए आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।
  • कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed