SSC CPO: 8 Hours की इस मैराथन क्लास से मिलेगी दिल्ली पुलिस में नौकरी, जानिए कैसे कर सकते हैं ज्वाइन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा CPO CAPF एसआई परीक्षा के लिए तिथियां घोषित कर दी गई हैं। उम्मीदवारों के पास तैयारी का बहुत कम समय बचा है। ऐसे उम्मीदवार जो इन दिनों में पूरे परीक्षा पैटर्न, सवालों को हल करने की ट्रिक, सवालों का प्रकार समझना चाहते हैं वह 6 नवम्बर की सफलता मैराथन क्लास का हिस्सा बन सकते हैं।
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग(SSC) द्वारा CPO दिल्ली पुलिस/ CAPF SI 2022 परीक्षा के लिए परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। आयोग ने कहा है कि 9 से 11 नवम्बर को कई शिफ्ट में इस परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। आयोग ने इसके साथ ही परीक्षा पैटर्न भी जारी किया है। जिसके मुताबिक 4 राउंड में इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा। पेपर-1 व 2 क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों का मेडिकल वेरीफिकेशन होगा। अगर आप भी एसएससी सीपीओ सीएपीएएफ एसआई परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं तो safalta.com की SSC CPO 8 Hours Marathon Class: Join Now क्लास की मदद ले सकते हैं। सफलता की इस मैराथन क्लास में 6 नवम्बर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मिशन 140+ मार्क्स के तहत लगातार 8 घंटे तक छात्रों को परीक्षा के लिए तैयार किया जाएगा। जिससे वह इस परीक्षा को क्रैक कर दिल्ली पुलिस में नौकरी के अपने सपने को पूरा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें
एसएससी सीजीएल कोर्स
एसएससी सीपीओ ईबुक्स
एसएससी सीपीओ कोर्स
ये होगी मार्किंग स्कीम और पूछे जाएंगे ऐसे सवाल
ऑनलाइन आयोजित किए जाने वाले एसएससी सीपीओ दिल्ली पुलिस पेपर 1 में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा की मार्किंग स्कीम के अनुसार एक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा और गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग में 50 अंकों के 50 प्रश्न, जनरल नॉलेज एंड जनरल अवेयरनेस में 50 अंकों के 50 प्रश्न, क्वांटीटेटिव एप्टीट्यूड में 50 अंकों के 50 प्रश्न, इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन में 50 अंकों के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। 2 घंटे की ये परीक्षा 200 अंकों की होगी। पेपर 2 भी 200 अंकों का होगा। जिसके बाद मेडिकल राउंड का आयोजन किया जाएगा।
मेडिकल में ये मानक करने होंगे पार
एसएससी सीपीओ दिल्ली पुलिस सीएपीएफ एसआई के इस चरण में पुरुष अभ्यर्थियों को 16 सेकेंड में 100 मीटर दौड़, 6.5 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। वहीं महिला अभ्यर्थियों के लिए दौड़ के अलग मानक होंगे। इसके अलावा लंबी छलांग, छोटी छलांग, शॉर्ट पुट, पीएसटी राउंड आदि में अभ्यर्थी को अपनी मेडिकल फिटनेस साबित करनी होगी।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SBI क्लर्क, SBI पीओ, SSC CGL, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।