जो व्यक्ति अंधेरे में भरोसा कर सकता है,
वही रोशनी में राज करने के लायक है।
जो मुश्किलों में भी हौसला बनाए रखता है,
वही सफलता के ताज का असली हकदार है।
अंधेरों से डरकर कभी राह बदली नहीं जाती,
बिना संघर्ष के मंजिल हासिल नहीं होती।
जो तूफानों में भी दीपक जलाए रखता है,
उसकी उम्मीद कभी कमजोर नहीं होती।
समय की परीक्षा से जो इंसान गुजरता है,
वही अनुभवों की कसौटी पर निखरता है।
जो हार के डर से कदम पीछे नहीं हटाता,
वही इतिहास के पन्नों में जगह बनाता है।
निराशा के बाद ही आशा का सवेरा होता है,
हर रात के बाद नया दिन सुनहरा होता है।
अंधेरे में जिसने विश्वास का दीप जलाया,
उसी ने रोशनी में अपना मुकाम बनाया।
न अंधेरों से घबराना, न उजालों पर इतराना,
अपने कर्म और भरोसे से, जीवन का राज कमाना।
-सूबा लाल ‘अंजाना’
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X