फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CPO SI 2022-23: In which cities of UP and Bihar will the examination centers be made, see the-safalta

SSC CPO SI Recruitment 2022-23 : यूपी व बिहार के किन शहरों में बनाए जाएंगे परीक्षा केंद्र, यहां देखें डिटेल?

Thu, 01 Sep 2022 06:02 PM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Shobhit Shukla Updated Thu, 01 Sep 2022 06:02 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस के अलावा विभिन्न अर्धसैनिक बलों में सबइंस्पेक्टर के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। सीपीओ एसआई भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उम्मीदवारों को केवल 30 अगस्त तक ही ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया गया था।   

विज्ञापन
SSC CPO SI 2022-23: In which cities of UP and Bihar will the examination centers be made, see the-safalta
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC ) ने सीपीओ एसआई भर्ती 2022 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करा ली है। इसके माध्यम से उम्मीदवार दिल्ली पुलिस में एसआई  और सीएपीएफ की 4300 रिक्तियों में अपनी किस्मत आजमाएंगे। इन पदों पर अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को मैट्रिक्स लेवल- 6 के तहत 35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए तक वेतन दिया जाएगा। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी एसएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।  वहीं अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की ओर चलाई जा रही SSC CPO SI 2022 E-book - Downlode Now की मदद से अपनी परीक्षा की घर बैठे कंप्लीट तैयारी और रिवीजन कर सकते हैं।

विज्ञापन

इन शहरों में बनाए जाएंगे एग्जाम सेंटर्स 

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा केंद्रीय पुलिस संगठन (CPO) में सबइंस्पेक्टर (SI) के पदों पर कराई जा रही भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए देशभर के अलग -अलग राज्यों के विभिन्न शहरों मे परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इस लेख में यूपी व बिहार में बनाए जाने वाले एग्जाम सेंटर्स से जुड़ी जानकारी साझा की जा रही है। सीपीओ एसआई भर्ती के लिए आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक आगरा, बरेली, गोरखपुर, झांसी, लखनऊ, मेरठ, भागलपुर, प्रयागराज, वाराणासी, मुज्फ्फरनगर, पटना और पूर्निया में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। हालांकि इन शहरों में बदलाव करने का पूरा अधिकार आयोग के पास सुरक्षित है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन अवश्य देख लें। 

विज्ञापन

जानिए पास होने के लिए जरूरी हैं कितने अंक

एसएससी की ओर से दिल्ली पुलिस सबइंस्पेक्टर व अन्य अर्धसैनिक बलों में एसआई पदों पर कराई जा रही भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अनारक्षित उम्मीदवारों को पेपर -I और पेपर -II में सफल होने के लिए कम से कस 30 प्रतिशत अंक लाने अनिवार्य होंगे। वहीं ई.डब्लू.एस/ओबीसी श्रेणी के कैंडिडेट्स को 25 प्रतिशत नंबर हासिल करने जरूरी हैं। इसके अलावा अन्य सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 20 प्रतिशत अंक लाने अनिवार्य हैं। ध्यान रहे कि इन अंकों में एनसीसी या किसी भी तरह के बोनस अंक नहीं जोड़े जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन अवश्य देख लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहातो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपीलेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed