SSC ने जारी की जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की तिथि, जानें कब होंगे एग्जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने केंद्रीय सुरक्षा बलों (कॉन्सटेबल जीडी) की लिखित परीक्षा में सफल 5.34 लाख अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट 13 अगस्त से 25 सितंबर के बीच देश भर के 100 केंद्रों पर कराने का फैसला किया है। आयोग की ओर से कॉन्सटेबल जीडी के लिखित परीक्षा का परिणाम 20 जून को घोषित किया था। आयोग ने शारीरिक दक्षता के लिए 5, 34,052 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया था। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर तिथियों की जानकारी ले सकते हैं।
SSC GD कॉन्सटेबल PET / PST 2019: ऐसे देखें परीक्षा की तिथि-
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर लॉगइन करें।
- उसके बाद होमपेज पर एसएसी जीडी कॉन्स्टेबल से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल पीईटी पीएसटी 2019 के साथ पीडीएफ फाइल प्रदर्शित की जाएगी।
- पूरा शेड्यूल ध्यान से देखें।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा में 100 अंक के 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न थे। इसके अलावा, चार खंड थे और प्रत्येक खंड में 25 प्रश्न थे जिनमें प्रत्येक में 25 अंक थे। पेपर हल करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया गया था।
SSC GD कॉन्सटेबल भर्ती 2019 की चयन प्रक्रिया:
सभी उम्मीदवारों का चयन मेडिकल बेस्ड टेस्ट (CBE), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के बाद मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : ...तो क्या देश में 57% डॉक्टर्स फर्जी हैं, इस चौंकाने वाले सच को सरकार ने भी माना
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।