फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CHT 2025 Notification out at ssc.gov.in; Apply for 437 posts till 26 June

SSC CHT 2025: एसएससी संयुक्त हिंदी अनुवादक भर्ती की अधिसूचना जारी, 437 पदों के लिए 26 मई तक करें आवेदन

Thu, 05 Jun 2025 10:05 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 05 Jun 2025 10:05 PM IST
सार

SSC JHT Notification 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त हिंदी अनुवादक भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। कुल 437 पदों पर भर्ती की जाएगी। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
 

विज्ञापन
SSC CHT 2025 Notification out at ssc.gov.in; Apply for 437 posts till 26 June
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

SSC CHT 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त हिंदी अनुवादक (CHT) भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। नोटिस जारी होने के साथ ही पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

SSC JHT 2025 Vacancy: नोट करें सभी महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 जून, 2025 है। ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 27 जून, 2025 (रात्रि 11.00 बजे) तक है। आवेदन सुधार विंडो 1 जुलाई से 2 जुलाई रात्रि 11.00 बजे तक खुली रहेगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षण का आयोजन 12 अगस्त, 2025 को किया जाएगा।
 

आयोजन तारीख
अधिसूचना जारी, ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ 5 जून, 2025
आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जून, 2025
सीबीटी परीक्षा तिथि 12 अगस्त, 2025
आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in.


इस भर्ती अभियान के माध्यम से जूनियर/सीनियर हिंदी अनुवादक के कुल 437 पदों को भरा जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

SSC JHT Eligibility: पात्रता मानदंड

उम्मीदवारों को एसएससी जेएचटी अधिसूचना 2025 के अनुसार सभी आवश्यक पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी और हिंदी अनिवार्य विषयों या वैकल्पिक विषयों के साथ हिंदी में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।

एसएससी जेएचटी पेपर 1 बहुविकल्पीय प्रश्नों का होगा जिसमें सामान्य अंग्रेजी और सामान्य हिंदी से 100-100 प्रश्न पूछे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को फिर पेपर 2 के लिए बुलाया जाएगा, जो वर्णनात्मक प्रकार का होगा और पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों में उम्मीदवार के अनुवाद और निबंध लेखन कौशल का आकलन करेगा।

विज्ञापन

आयु सीमा

आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एसएससी जूनियर हिंदी अनुवादक चयन प्रक्रिया में दो चरण होते हैं, जैसे पेपर 1 (वस्तुनिष्ठ) और पेपर (वर्णनात्मक)

एसएससी जेएचटी के लिए आवेदन शुल्क

इच्छुक उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/पूर्व सैनिक एवं महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।

एसएससी जेएचटी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवारों को एसएससी जेएचटी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करना होगा:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर ऑनलाइन आवेदन करें बटन पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण संख्या और पासवर्ड प्राप्त करने के लिए स्वयं को पंजीकृत करें।
  • पुनः लॉगिन करें और शेष जानकारी भरें।
  • आवश्यक शुल्क का भुगतान करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंट लें और डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed