फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CHT 2025: City information slip released for Paper-1 exam, know exam city and shift here

SSC CHT 2025: एसएससी सीएचटी पेपर-1 की परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, जानें किस शहर में होगा आपका एग्जाम

Tue, 05 Aug 2025 01:21 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 05 Aug 2025 01:21 PM IST
सार

SSC CHT 2025: एसएससी सीएचटी 2027 पेपर-1 की परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी हो गई है। उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।

विज्ञापन
SSC CHT 2025: City information slip released for Paper-1 exam, know exam city and shift here
SSC - फोटो : ssc.gov.in.

विस्तार

SSC CHT City Slip 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी सीएचटी 2025 पेपर-1 की परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। यह सिटी स्लिप अब उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त करने के लिए https://ssc.gov.in/ पर लॉगिन करना होगा।
विज्ञापन

उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर दिए गए लॉगिन पोर्टल में अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त करनी होगी। यह सुविधा 5 अगस्त 2025 से उपलब्ध है।

विज्ञापन

‘ओन स्क्राइब’ के लिए पंजीकरण का निर्देश

जो उम्मीदवार ‘ओन स्क्राइब’ (स्वयं सहायक) का विकल्प चुन चुके हैं, उन्हें 8 अगस्त 2025 की रात 11:59 बजे तक आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपने स्क्राइब की जानकारी दर्ज करनी होगी। ध्यान दें कि स्क्राइब पंजीकरण तभी संभव होगा जब उम्मीदवार का परीक्षा शहर पहले से घोषित हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC CHT 2025: 12 अगस्त को होगी कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा

आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2025 (पेपर-I) की परीक्षा 12 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। 

कितने पदों पर हो रही है नियुक्ति?

कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2025 के तहत कुल 437 पदों पर नियुक्ति होगी। इस भर्ती में जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT), जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (JTO), सीनियर ट्रांसलेटर, और केंद्रीय बलों में हिंदी ट्रांसलेटर के रूप में सब-इंस्पेक्टर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां शामिल हैं।

SSC CHT 2025: पेपर-I परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड करने के चरण

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर कैंडिडेट लॉगिन टैब पर क्लिक करें।
  • अब अपना लॉगिन विवरण (जैसे-पंजीकरण नंबर और पासवर्ड) दर्ज करें और सबमिट करें।
  • परीक्षा सिटी स्लिप की जांच करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed