{"_id":"67dbb471ac31fef44407c571","slug":"ssc-cht-2024-city-information-slip-released-for-paper-2-exam-know-exam-city-and-shift-2025-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SSC CHT 2024: एसएससी सीएचटी पेपर-2 की परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी, जानें एग्जाम सिटी और शिफ्ट","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
SSC CHT 2024: एसएससी सीएचटी पेपर-2 की परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी, जानें एग्जाम सिटी और शिफ्ट
Thu, 20 Mar 2025 12:00 PM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:00 PM IST
सार
SSC CHT 2024: एसएससी सीएचटी 2024 पेपर-2 की परीक्षा सिटी स्लिप जारी हो गई है। उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त करने के लिए इस वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : Official (https://ssc.gov.in/)
विस्तार
SSC CHT City Slip 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी सीएचटी 2024 पेपर-2 की परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी है। यह सिटी स्लिप अब उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त करने के लिए इस वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
उम्मीदवार 27 मार्च, 2025 से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। पेपर II (वर्णनात्मक) के लिए कुल 2145 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
अधिसूचना में कहा गया है, "उक्त परीक्षा के लिए 'प्रवेश प्रमाणपत्र' और 'लेखक का प्रवेश पास (स्वयं लेखक के लिए)' 27.03.2025 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। इसे आयोग की वेबसाइट (https://ssc.gov.in/) पर निर्दिष्ट लॉगिन मॉड्यूल के माध्यम से भी इसी तरह से एक्सेस किया जा सकता है।"
और भी पढ़ें:- बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में जूनियर क्लर्क के 199 पदों पर भर्ती, पंजीकरण प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर परीक्षा का आयोजन 9 दिसंबर 2024 को किया गया था। उत्तर कुंजी 12 दिसंबर को जारी की गई और परीक्षा 14 फरवरी 2025 को घोषित किया गया।
विज्ञापन
उम्मीदवार 27 मार्च, 2025 से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। पेपर II (वर्णनात्मक) के लिए कुल 2145 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
अधिसूचना में कहा गया है, "उक्त परीक्षा के लिए 'प्रवेश प्रमाणपत्र' और 'लेखक का प्रवेश पास (स्वयं लेखक के लिए)' 27.03.2025 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। इसे आयोग की वेबसाइट (https://ssc.gov.in/) पर निर्दिष्ट लॉगिन मॉड्यूल के माध्यम से भी इसी तरह से एक्सेस किया जा सकता है।"
विज्ञापन
और भी पढ़ें:- बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में जूनियर क्लर्क के 199 पदों पर भर्ती, पंजीकरण प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
SSC CHT 2024: 29 मार्च को होगी परीक्षा
एसएससी सीएचटी पेपर 2 परीक्षा का आयोजन 29 मार्च 2025 को किया जाएगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर के कुल 312 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पेपर-1 में उत्तीर्ण घोषित छात्रों को अब पेपर-2 की परीक्षा में शामिल होना होगा।एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर परीक्षा का आयोजन 9 दिसंबर 2024 को किया गया था। उत्तर कुंजी 12 दिसंबर को जारी की गई और परीक्षा 14 फरवरी 2025 को घोषित किया गया।
SSC CHT 2024: पेपर-II परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड करने के चरण
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर कैंडिडेट लॉगिन टैब पर क्लिक करें।
- अब अपना लॉगिन विवरण (जैसे-पंजीकरण नंबर और पासवर्ड) दर्ज करें और सबमिट करें।
- परीक्षा सिटी स्लिप की जांच करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।