SSC CHSL Tier-I परीक्षा की आंसर-की जारी, यहां है डायरेक्ट लिंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
SSC CHSL Tier-I 2019 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) टियर-I परीक्षा 2018 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार अब इसे SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा में कुल 29.68 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार लगभग 13.17 लाख उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे।
आपको बता दें कि SSC CHSL परीक्षा 01 जुलाई से 11 जुलाई तक देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। आयोग ने यह भी घोषणा की है, कि जो उम्मीदवार आंसर-की पर आपत्ति दर्ज उनके पास 27 जुलाई तक मौका है। आप आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 27 जुलाई, 2019 की शाम 05 बजे तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को प्रति आपत्ति 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वे उम्मीदवार जो कंबाइंड हायर सेकेंडरी टियर- I परीक्षा 2018 में शामिल हुए थे, उत्तर कुंजी एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट या आगे दी गई डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC CHSL Tier-I उत्तर कुंजी ऐसे करें डाउनलोड -
चरण 1 : एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
चरण 2 : नोटिफिकेशन सेक्शन में दी गई लिंक पर क्लिक करें या उत्तर कुंजी विकल्प पर क्लिक करें।
चरण 4 : SSC CHSL Tier-I उत्तर कुंजी की पीडीएफ फाइल खुलेगी।
चरण 5 : अब पीडीएफ फाइल में सबसे नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।
चरण 6 : मांगी गई जानकारी दर्ज करें और लॉगिन करें।
चरण 7 : आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर होगी, उसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
SSC CHSL उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
SSC CHSL Tier - I की नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।