फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CHSL Jobs after 12th Pass, Check Sarkari Naukri 2021 Latest Updates here

Sarkari Naukri: कम उम्र में करना चाहते हैं सरकारी नौकरी, तो CHSL एग्जाम देगा यह सुनहरा मौका

Tue, 19 Jan 2021 12:09 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 19 Jan 2021 12:09 PM IST
विज्ञापन
SSC CHSL Jobs after 12th Pass, Check Sarkari Naukri 2021 Latest Updates here
SSC-CHSL

SSC CHSL: यूपीएससी, बैंकिंग सेक्टर सहित अधिकतर सरकारी संस्थानों में नौकरी के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन है, लेकिन 10+2 क्लियर कर लेने के बाद भी कई सरकारी संस्थान आपको नौकरी ऑफर करते हैं। इन्हीं परीक्षाओं में से एक है कम्बाइंड हायर सेकंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा जिसे स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से ऑफर किया जाता है। यह एक ऐसी परीक्षा है जो आपको छोटी उम्र (18 से 27 वर्ष) में ही नौकरी पाने के मौके देती है। एसएससी, लोअर डिविजन क्लर्क, जूनियर सैक्रेटरिएट असिस्टेंट, पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट आदि पदों के लिए परीक्षा लेता है। इस परीक्षा के पैटर्न, सिलेबस, सहित कई जानकारियां यहां दी जा रही हैं।

विज्ञापन
  • यह है एग्जाम पैटर्न : यह परीक्षा एक तीन स्तर की प्रक्रिया पर आधारित है, जिसमें एक कम्प्यूटर आधारित परीक्षा, एक डिस्क्रिप्टिव पेपर और स्किल या टाइपिंग टेस्ट शामिल हैं।
  • विज्ञापन
  • एग्जाम स्टेज: पहले चरण में सीबीटी (ऑनलाइन) के लिए 60 मिनट में 200 मार्क्स के 100 एमसीक्यूज करने होंगे। यह परीक्षा क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड, जनरल इंटेलिजेंस, इंग्लिश लैंग्वेज और जनरल अवेयरनेस जैसे टॉपिक्स पर आधारित होगी। सेकंड स्टेज (टियर 2) ऑफलाइन पेपर में 200 से 250 शब्दों का एस्से, 150-200 शब्दों की एप्लिकेशन राइटिंग होती है। थर्ड स्टेज (टियर 3) क्वालिफाइंग नेचर का है, यह डेटा एंट्री ऑपरेटर पद के एप्लिकेंट्स के लिए जरूरी है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सिलेबस ओवरव्यू को जरूर समझें: इस परीक्षा के लिए टियर 1 एग्जाम इस पूरी एग्जाम स्कीम के लिए बैकबोन की तरह है। यह परीक्षा केवल ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल चॉइस क्वेश्चंस पर आधारित होती है। अपने किसी भी अनुमान के आधार पर आंसर न दें, क्योंकि यदि आपका एक भी आंसर गलत हुआ तो इसके लिए आपके 0.5 मार्क्स काटे जाएंगे। इसके चार भागों से संबंधित जानकारी से आप खुद को अपडेट रखें।
  • अपनाएं यह प्रिपरेशन स्ट्रैटजी: टियर 1 के चारों भागों को ध्यान से पढ़ें। सिलेबस कम्प्लीट करने के साथ ही रोजाना 50-50 प्रश्न गणित, अंग्रेजी, रीजनिंग जैसे क्षेत्रों से हल करने चाहिए। नियमित रूप से कोई अंग्रेजी अखबार पढ़ना शुरू कर देना चाहिए।

ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri LIVE 2021: सरकारी विभागों में निकली हैं भर्तियां, 10वीं पास से लेकर स्नातकों के लिए ढेरों मौके

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।  
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed