SSC CHSL Exam 2023 : जानें कब जारी होंगे सीएचएसएल परीक्षा के एडमिट कार्ड, इस कोर्स से क्लीयर होगा टियर-1
फरवरी-मार्च 2023 में आयोजित होने जा रही एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया जनवरी के पहले हफ्ते में समाप्त हो चुकी है। अब उम्मीदवार टियर-1 परीक्षा के लिए जारी होने वाले एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे उम्मीदवार जो टियर-1 क्लीयर करना चाहते हैं वह सफलता के SSC CHSL Course 2023 की मदद ले सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जा रही एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। जोकि आगामी माह में किसी भी तिथि में जारी किए जा सकते हैं। बता दें SSC द्वारा केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में लोअर डिवीजन क्लर्क, डाटा एंट्री आपरेटर पे लेवल 4 व 5 और जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट के 4500 पदों पर भर्ती के लिए इस परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है। ऐसे उम्मीदवार जो सीएचएसएल परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वह सफलता के SSC CHSL Course की मदद ले सकते हैं। क्योंकि बीते वर्ष आयोजित हुई एसएससी सीएचएसल परीक्षा टियर-1 में 15 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था। इसलिए इस वर्ष भी उम्मीदवारों की संख्या 20 लाख से पार रह सकती है। ऐसे में सफलता की अनुभवी फैकल्टी द्वारा तैयार किया गया कोर्स आपको टियर-1 में सफल बना सकता है।
ये भी पढ़ें
एसएससी सीएचएसएल सिलेबस
एसएससी सीएचएसएल सैलरी
एसएससी मॉक टेस्ट
एसएससी पिछले प्रश्न पत्र
एसएससी ई बुक
एसएससी सीएचएसएल चयन प्रक्रिया टियर-1
- कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा की चयन प्रक्रिया में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब सीएचएसएल परीक्षा दो टियर में आयोजित की जाएगी।
- कम्प्यूटर आधारित परीक्षा में अभ्यर्थियों द्वारा स्कोर किए गए अंकों को मल्टीपल शिफ्ट में परीक्षा के आयोजित होने की स्थिति में नॉर्मलाइज किया जाएगा। इसके लिए 2018-19 में आयोग द्वारा जारी हुए नियम लागू होंगे। सीबीटी परीक्षा के बाद संभावित आंसर की आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।
- सीबीटी परीक्षा की कॉपी के लिए आयोग कोई री ईवैल्यूएशन, री चेकिंग प्रक्रिया आयोजित नहीं करेगा। हिंदी या अन्य भाषा में पूछे गए सवाल में गलती होने पर अंग्रेजी में लिखे सवाल को अंतिम माना जाएगा। टियर-1 में अंग्रेजी,सामान्य अभियोगिता, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट, सामान्य जागरूकता जैसे 4 सेक्शन से 25-25 सवाल पूछे जाएंगे। जिनका पूर्णांक 200 होगा।
- टियर-1 में केवल मल्टीपल च्वाइस, ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल ही पूछे जाएंगे। टियर-1 परीक्षा में हर गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक काट लिए जाएंगे।
सीएचएसएल चयन प्रक्रिया टियर-2
- टियर-2 परीक्षा को 3 सेक्शन में बांटा गया है। जिसमें पहले सेक्शन में गणित, रीजनिंग, सामान्य बुद्धिपरीक्षण, अंग्रेजी भाषा, कंप्रीहेंसन, सामान्य जागरूकता तथा दूसरे सेक्शन में स्किल टेस्ट-टाइपिंग टेस्ट रखा गया है।
- हर अभ्यर्थी को सफल होने के लिए टियर-2 के सभी सेक्शन पास करना अनिवार्य होगा।
- डाटा एंट्री आपरेटर-डाटा एंट्री आपरेटर ग्रेड ए पोस्ट के लिए अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट देना होगा।
- लोअर डिवीजन क्लर्क और जूनिअर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट को टाइपिंग टेस्ट देना होगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी
सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता डॉट कॉम द्वारा इस वक्त SSC CGL, SSC GD, NDA/NA, CTET, IIT JEE, NEET UG, UP Lekhpal समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेज की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेज में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।