फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CHSL 2023 Tier 2 final answer key with question papers out at ssc.gov.in; download by April 8

SSC CHSL 2023: एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, इस डेट से पहले कर लें डाउनलोड

Sat, 23 Mar 2024 09:16 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 23 Mar 2024 09:16 AM IST
सार

SSC CHSL 2023 Final Answer Key Out: एसएससी ने सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे बताई तारीख तक इसे डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने का तरीका नीचे देखें।

विज्ञापन
SSC CHSL 2023 Tier 2 final answer key with question papers out at ssc.gov.in; download by April 8
SSC CHSL 2023 Final Answer Key - फोटो : Social Media

विस्तार

SSC CHSL 2023 Final Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर परीक्षा (SSC CHSL Exam 2023) के टियर 2 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आयोग ने उत्तर कुंजी के साथ टियर 2 परीक्षा का प्रश्न पत्र भी अपलोड कर दिया है। जो उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आयोग की नई आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी और प्रश्नपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


आयोग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "परीक्षा प्रणाली में अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए और उम्मीदवारों के हित में, आयोग ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10 + 2) स्तर की परीक्षा के टियर- II के प्रश्न पत्र के साथ अंतिम उत्तर कुंजी अपलोड कर दी है।"
विज्ञापन


उम्मीदवार 08 अप्रैल तक एसएससी सीएचएसएल उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्रों को डाउनलोड कर सकते हैं या उनका प्रिंट आउट ले सकते हैं। नोटिस में एसएससी ने कहा है "उम्मीदवार तय समयसीमा के भीतर संबंधित प्रश्न पत्र के साथ उत्तर कुंजी और इसके साथ ही स्कोरकार्ड का प्रिंट आउट ले सकते हैं, क्योंकि इसके बाद यह संभव नहीं होगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देख सकते हैं अपने अंक

आयोग ने बताया कि योग्य और गैर-योग्य उम्मीदवारों के अंक पुरानी एसएससी वेबसाइट ssc.nic.in पर भी होस्ट किए गए हैं। उम्मीदवार अपनी पंजीकृत आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करके 24 मार्च तक अपने व्यक्तिगत अंक देख सकते हैं। SSC CHSL अंतिम परिणाम फरवरी में घोषित किए गए थे। नियुक्ति के लिए कुल 1,211 उम्मीदवारों को अनंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया था।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी

उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • अंतिम उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगी।
  • पीडीएफ में दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और पासवर्ड डालें और लॉगिन पर क्लिक करें।
  • एसएससी सीएचएसएल अंतिम उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र प्रदर्शित किए जाएंगे।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed