फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CHSL 2022: You can apply for CHSL recruitment till March 7, how much time it may take to get a job from the issuance of notification in this recruitment-safalta

SSC CHSL 2022: CHSL भर्ती के लिए सात मार्च तक कर सकते हैं आवेदन, इस भर्ती में नोटिफिकेशन जारी होने से नौकरी मिलने तक में लग सकता है कितना समय, जानें यहाँ

Fri, 04 Feb 2022 08:29 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Fri, 04 Feb 2022 08:29 AM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जा रही CHSL भर्ती 2021 के लिए अभ्यर्थी सात मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों तथा विभागों में नियुक्त किया जाता है।
 

विज्ञापन
SSC CHSL 2022: You can apply for CHSL recruitment till March 7, how much time it may take to get a job from the issuance of notification in this recruitment-safalta
SSC CHSL - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) भर्ती 2021 के नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया एक फरवरी 2022 से शुरू कर दी है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए सात मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आयोग द्वारा इस भर्ती का आयोजन तकरीबन हर साल किया जाता है और इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों तथा विभागों में नियुक्त किया जाता है। CHSL भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट अस्सिटेंट (JSA), पोस्टल अस्सिटेंट (PA), सॉर्टिंग अस्सिटेंट (SA) तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पदों पर काम करने का मौका मिलता है। अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस भर्ती का नोटिफिकेशन देख सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अगर आप इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं, तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

नौकरी मिलने में लग सकता है कितना समय :

किसी भी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को यह चिंता जरूर होती है कि इस भर्ती में नोटिफिकेशन जारी होने से लेकर नौकरी मिलने तक में कितना समय लगेगा। वहीं, अगर CHSL भर्ती की बात करें तो अभी 2019 और 2020 की CHSL भर्तियों में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को भी नौकरी नहीं मिली है। दरअसल CHSL भर्ती 2019 के लिए चयन प्रक्रिया अभी अपने आखिरी चरण में है और CHSL भर्ती 2020 के लिए दूसरे चरण की परीक्षा 9 जनवरी 2022 को आयोजित हुई है। हालांकि, इन भर्तियों में ज्यादा समय लगने की एक वजह कोरोना महामारी भी है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि CHSL भर्ती 2021 की चयन प्रक्रिया डेढ़ से दो साल के भीतर पूरी हो सकती है।

विज्ञापन

क्या है चयन प्रक्रिया :

CHSL के पदों पर आयोजित होने वाली भर्तियों में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को तीन चरण की परीक्षाओं में हिस्सा लेना होता है। अभ्यर्थियों को सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा में हिस्सा लेना होता है। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में डिस्क्रिप्टिव पेपर में हिस्सा लेना होता है और फिर अभ्यर्थियों को आखिरी चरण में स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट में हिस्सा लेना होता है। गौरतलब है की SSC के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक CHSL भर्ती 2021 के लिए पहले चरण की लिखित परीक्षा मई 2022 में आयोजित की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें 
SSC CHSL Salary
SSC CHSL सिलेबस 
SSC CHSL एलिजिबिलिटी
SSC CHSL एग्जाम पैटर्न

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप SSC की विभिन्न भर्तियों या UP लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल, रेलवे ग्रुप D जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। इन कोर्सेस से जुड़ कर कई अभ्यर्थियों ने पहली ही बार में प्रतियोगी परीक्षाओं को क्रैक किया है और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार किया है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed