फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CHSL 2022: Will SSC increase vacancies in CHSL recruitment as well, how much its selection process-safalta

SSC CHSL 2022 : क्या सीएचएसएल भर्ती में भी एसएससी बढ़ाएगा रिक्तियां, जानें कितनी बदल गई इसकी चयन प्रक्रिया

Wed, 14 Dec 2022 03:31 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Wed, 14 Dec 2022 03:31 PM IST
सार

SSC CHSL भर्ती 2022 में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी 4 जनवरी 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिये भारत सरकार के विभिन्न विभागों तथा मंत्रालयों में LDC, JSA तथा DEO के पदों पर भर्ती की जानी है।

विज्ञापन
SSC CHSL 2022: Will SSC increase vacancies in CHSL recruitment as well, how much its selection process-safalta
एसएससी सीएचएसएल 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने हाल ही में कंबाइंड हायर सेकंडरी लेवल (CHSL) भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। SSC ने इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 6 दिसंबर 2022 से की है और अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए 4 जनवरी 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि इस भर्ती के जरिये भारत सरकार के विभिन्न विभागों तथा मंत्रालयों में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट अस्सिटेंट (JSA) तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पदों पर भर्ती की जानी है। SSC ने इस साल से CHSL भर्ती की चयन प्रक्रिया में बदलाव भी किया है। वहीं सफलता डॉट कॉम ने भी अभ्यर्थियों को बदले हुए पैटर्न के अनुसार इसकी कम्प्लीट तैयारी करवाने के लिए एक खास SSC CHSL Selection Batch : Join Now की शुरुआत की है। इस कोर्स से जुड़कर आप वर्षों का अनुभव रखने वाले दिल्ली के एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में CHSL भर्ती की कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और इसमें सफलता हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
एसएससी सीएचएसएल सिलेबस 
एसएससी सीएचएसएल सैलरी 
एसएससी सीएचएसएल मॉक टेस्ट 
एसएससी सीएचएसएल पिछले प्रश्न पत्र 
एसएससी सीएचएसएल ईबुक

क्या इस भर्ती में और भी बढ़ेंगी रिक्तियां

SSC ने CHSL भर्ती 2022 के जरिये तकरीबन 4500 पदों पर भर्ती करने का ऐलान किया है। इस भर्ती में पिछले कुछ सालों में रिक्तियों की संख्या लगातार कम हुई है, इसलिए अभ्यर्थी CHSL भर्ती 2022 में भी इतनी कम रिक्तियां देखकर काफी निराश हैं। हालांकि आयोग ने नोटिफिकेशन में यह भी जानकारी दी है कि इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या में परिवर्तन भी किया जा सकता है। वहीं आयोग ने GD भर्ती 2022 में रिक्तियों की संख्या लगभग दोगुनी कर दी है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग CHSL भर्ती में भी रिक्तियों की संख्या बढ़ा सकती है। हालांकि इस संबंध में कोई भी जानकारी आयोग द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी दिए जाने के बाद ही सामने आ पाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

कितनी बदली है चयन प्रक्रिया

SSC ने CHSL भर्ती 2022 की चयन प्रक्रिया में काफी बदलाव किया है। दरअसल अभी तक आयोजित होने वाली CHSL की भर्तियों में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को तीन चरण की परीक्षाओं में हिस्सा लेना होता था। अभ्यर्थियों को सबसे पहले CBT फिर दूसरे चरण में डिस्क्रिप्टिव पेपर और आखिरी चरण में स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट में हिस्सा लेना होता था। लेकिन CHSL भर्ती 2022 में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को अब टियर 1 और टियर 2 में कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। आयोग ने इस भर्ती से डिस्क्रिप्टिव पेपर को पूरी तरह से खत्म कर दिया है, जबकि अब स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट को टियर 2 में ही शामिल कर दिया गया है। हालांकि इस साल भी टियर 1 की परीक्षा का पैटर्न लगभग पिछले साल के ही जैसा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त SSC GD, CTET, NDA के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सेस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के जरिए 12वीं पास युवा केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और सरकारी विभागों में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट अस्सिटेंट (JSA) तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पदों पर भर्ती हो सकते हैं। 

एसएससी सीएचएसएल में आवेदन कौन कर सकता है?

12वीं कक्षा या उसके समकक्ष क्लास उत्तीर्ण युवा एसएससी सीएचएसएल के लिए आवेदन के पात्र होते हैं। 

एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के सफल उम्मीदवारों को कितनी सैलरी मिलती है?

एसएससी सीएचएसएल के जरिए भर्ती होने वाले युवाओं का बेसिक पे 17000 से 18000 रुपए तक होता है। साथ ही उन्हें सरकार द्वारा दिए जाने वाले भत्ते भी मिलते हैं। 

एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2022 का आयोजन कब होगा?

एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2022 का आयोजन फरवरी - मार्च 2023 में किया जाएगा। कर्मचारी चयन आयोग ने फिलहाल कोई तिथि तय नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed