SSC CGL Admit Card 2023: एसएससी सीजीएल टियर 2 का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
SSC CGL Admit Card 2023: एसएससी सीजीएल टियर II परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
SSC CGL Tier II Admit Card 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल टियर II भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर II परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइटों के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा 25, 26 और 27 अक्तूबर 2023 को आयोजित होने जा रही है। टियर 2 परीक्षा देश भर के परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक दिन अलग-अलग पालियों में आयोजित की जानी है। इस वर्ष SSC CGL 2023 परीक्षा के माध्यम से लगभग 7500 रिक्तियां भरी जानी हैं।
ऐसे करें डाउनलोड
-
एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाएं।
-
होम पेज पर टियर II के लिए एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2023 पर क्लिक करें।
-
एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
-
सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-
एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें।
-
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।