फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CGL Tier I Answer Key 2025 released at ssc.gov.in, raise objections till October 19

SSC CGL Answer Key: एसएससी सीजीएल टियर-1 की उत्तर कुंजी हुई जारी, 19 अक्तूबर तक दर्ज करें आपत्ति; जानें शुल्क

Fri, 17 Oct 2025 09:14 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 17 Oct 2025 09:14 AM IST
सार

SSC CGL Tier I Answer Key 2025 OUT: कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल टियर-1 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से देख सकते हैं और अगर किसी उत्तर में आपत्ति है, तो 19 अक्तूबर, 2025 तक दर्ज कर सकते हैं।

विज्ञापन
SSC CGL Tier I Answer Key 2025 released at ssc.gov.in, raise objections till October 19
Answer Key - फोटो : Freepik

विस्तार

SSC CGL Tier I Answer Key 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीजीएल टियर-I 2025 की प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपनी उत्तर पुस्तिकाएं और संभावित उत्तरों की सूची भी ऑनलाइन देख सकते हैं।

विज्ञापन


उत्तर कुंजी देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड इस्तेमाल करना होगा। अगर किसी उम्मीदवार को किसी उत्तर पर आपत्ति हो, तो वह इसे आयोग को ऑनलाइन सूचित कर सकता है, ताकि अंतिम उत्तर कुंजी को सुनिश्चित किया जा सके।

विज्ञापन

19 अक्तूबर तक दर्ज करें आपत्ति

आयोग ने उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। यह आपत्ति विंडो 19 अक्टूबर, 2025 को बंद हो जाएगी। जो उम्मीदवार किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं, उन्हें प्रत्येक चुनौती के लिए 50 रुपये का भुगतान करना होगा। 19 अक्तूबर की रात्रि 9:00 बजे के बाद प्राप्त अभ्यावेदन किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे और किसी अन्य माध्यम से प्रस्तुत अभ्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

अभ्यर्थियों को यह भी ध्यान रखना होगा कि डाउनलोड किया गया प्रश्नपत्र केवल व्यक्तिगत उपयोग और आत्म-विश्लेषण के लिए होगा। इस संबंध में एक वचन चैलेंज मैनेजमेंट पोर्टल में शामिल किया गया है, जो लॉगिन करने पर अभ्यर्थियों को दिखाई देगा। उम्मीदवारों को यह निर्देशों का पालन करते हुए समय पर आपत्ति दर्ज करानी होगी।

कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • अब लॉगिन लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और आपकी उत्तर कुंजी प्रदर्शित हो जाएगी।
  • उत्तर कुंजी की जांच करें और उसे डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed