SSC CGL Answer Key 2024: एसएससी सीजीएल परीक्षा की उत्तर कुजी यहां से कर सकेंगे डाउनलोड, जानें कब होगी जारी
SSC CGL Answer Key 2024: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सीजीएल परीक्षा की उत्तर कुंजी बहुत जल्द जारी की जा सकती है। सीजीएल टियर-1 परीक्षा 26 सितंबर को समाप्त हुई है, जिसकी उत्तर कुंजी भी जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है।
विस्तार
SSC CGL Answer Key 2024 Date: एसएससी सीजीएल पेपर 1 उत्तर कुंजी तिथि
पिछले रुझानों के अनुसार, एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा की उत्तर कुजी अगले सप्ताह तक जारी होनी की उम्मीद की जा सकती है। उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा।
उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, यदि किसी अभ्यर्थी को उसमें कोई त्रुटि दिखती है, तो वह आयोग द्वारा निर्धारित विधि के माध्यम से ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेगा। गौरतलब है कि प्रत्येक आपत्ति के लिए आपको आयोग द्वारा निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा।
SSC CGL Marking Scheme: एसएससी सीजीएल मार्किंग स्कीम 2024
जो भी उम्मीदवार टियर-1 की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, इसकी मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकेंगे। परीक्षा में 200 अंकों के 100 प्रश्न थे। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद से अपने अंकों की गणना कर सकते हैं:
- सही उत्तरों के लिए अंक प्रदान करें: प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दें। उदाहरण के लिए, यदि आपने 60 प्रश्नों के सही उत्तर दिए हैं, तो आपका स्कोर 60 x 2 = 120 होगा।
- गलत उत्तरों पर दंड: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक काटें। उदाहरण के लिए, यदि 10 उत्तर गलत हैं, तो 10 x 0.50 = 5 घटाएं।
- अंतिम स्कोर की गणना करें: कुल सही स्कोर से गलत उत्तरों के लिए दंड घटाएं। उदाहरण के लिए, 120 - 5 = 115।
SSC CGL Response Sheet Download: एसएससी सीजीएल रिस्पांस शीट ऐसे करें डाउनलोड
उत्तर कुंजी डाउनलोड करने की चरणबद्ध प्रक्रिया नीचे दी गई है, जारी होने पर यहां बताए चरणों का पालन करके उत्तर कुंजी तक पहुंचा जा सकेगा:
- आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाएं।
- उत्तर कुंजी पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगी।
- पीडीएफ में उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी का प्रिंटआउट लें।