फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CGL 2023 Result Tier 1 Declared on ssc.nic.in Check Direct Link

SSC CGL Result Out: एससएसी सीजीएल का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें परिणाम और कैटेगरी वाइज कट-ऑफ

Fri, 10 Feb 2023 11:23 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 10 Feb 2023 11:23 AM IST
सार

SSC CGL Tier 1 Result 2022 Out: कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तर (एसएससी सीजीएल) टियर 1 परीक्षा 2022-23 के लिए परिणाम घोषित कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार एसएससी सीजीएल टियर-1 परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in के माध्यम से देख सकते हैं। 

विज्ञापन
SSC CGL 2023 Result Tier 1 Declared on ssc.nic.in Check Direct Link
SSC CGL Tier 1 Result 2022 Out - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

SSC CGL Tier 1 Result 2022 Out: कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तर (एसएससी सीजीएल) टियर 1 परीक्षा 2022-23 के लिए परिणाम घोषित कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार एसएससी सीजीएल टियर-1 परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in के माध्यम से देख सकते हैं। . आयोग ने एसएससी सीजीएल परिणाम 2023 को पीडीएफ प्रारूप में ऑनलाइन घोषित किया है।

विज्ञापन

SSC CGL टियर-1 परीक्षा एक से 13 दिसंबर, 2022 तक ऑनलाइन आयोजित की गई थी। टियर 1 की अनंतिम उत्तर कुंजी 17 दिसंबर, 2022 को जारी की गई थी। जो उम्मीदवार CGL टियर-1 परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे, वे टियर-2 परीक्षा के लिए उपस्थित होने के पात्र होंगे। एसएससी श्रेणी वार कट ऑफ और प्रत्येक श्रेणी और पद श्रेणी के लिए उपलब्ध उम्मीदवारों की संख्या की भी घोषणा भी वेबसाइट पर की जाएगी।  

विज्ञापन

SSC CGL Tier 1 Result 2022 और कट-ऑफ की जांच कैसे करें?

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट -ssc.nic.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होमपेज पर 'SSC CGL टियर 1 रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल दिखाई देगी, जिसमें चयनित सीजीएल उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम होंगे।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार शॉर्ट कट (Ctrl+F) का उपयोग करके एसएससी सीजीएल परिणाम पीडीएफ फाइल में अपना रोल नंबर या नाम खोज सकते हैं।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    भविष्य के संदर्भ के लिए एसएससी सीजीएल 2023 परिणाम डाउनलोड करें और सहेजें।

 

SSC CGL Tier 2 2023 परीक्षा मार्च में होगी

आयोग 37,409 रिक्त पदों के लिए SSC CGL भर्ती 2022-23 आयोजित कर रहा है। एसएससी सीजीएल टियर 1 परिणाम पीडीएफ में योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर, योग्य उम्मीदवारों का नाम, एसएससी सीजीएल टियर 1 परिणाम 2023 श्रेणी-वार कट ऑफ और एसएससी-सीजीएल टियर-2 परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों की कुल संख्या आदि की जानकारी दी गई है। SSC ने दो मार्च से सात मार्च, 2023 तक CGL टियर 2 परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed