SSC CGL Tier 1 Final Answer Key: एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक
SSC CGL Tier 1 2023: एसएससी सीजीएल टियर- I 2023 की उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC CGL Tier 1 2023 Final Answer Key Released: कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL 2023) टियर- I की फाइनल उत्तर कुंजी आज यानी 29 सितंबर को जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
13 अक्तूबर तक रहेगी आंसर की
एसएससी सीजीएल का परिणाम 19 सितंबर को घोषित किया गया था। परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी 29 सितंबर 2023 को जारी कर दी गई है। उम्मीदवार 13 अक्तूबर शाम 4 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे देख सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट ले लें।
SSC CGL Answer Key ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- ssc.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर दिए गए अंतिम उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
-
पेज के नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम देखें और डाउनलोड करें।