फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CGL Result 2022 for Tier 1 OUT Know How To Check Sarkari Result And What is Next

SSC CGL Result 2022: एसएससी सीजीएल टियर-1 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक और जानें अगली प्रक्रिया

Mon, 04 Jul 2022 10:48 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 04 Jul 2022 10:48 PM IST
सार

SSC CGL Result 2022 Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) टियर-1 परीक्षा 2021 का परिणाम सोमवार, चार जुलाई, 2022 को घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
SSC CGL Result 2022 for Tier 1 OUT Know How To Check Sarkari Result And What is Next
कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC CGL Result 2022 Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) टियर-1 परीक्षा 2021 का परिणाम सोमवार, चार जुलाई, 2022 को घोषित कर दिया है। आयोग ने एसएससी सीजीएल भर्ती 2021 के लिए देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 11 अप्रैल से 21 अप्रैल, 2022 तक टियर-1 ऑनलाइन सीबीटी परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। वे सभी उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in से एसएससी सीजीएल परिणाम 2022 की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों का हुआ सामान्यीकरण

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एसएससी ने सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी और सहायक लेखा अधिकारी (सूची -1), कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी यानी जेएसओ सूची-2, सांख्यिकीय अन्वेषक यानी एसआई ग्रेड-2, वहीं, सूची-3, सूची-4 और अन्य सभी ग्रेड के पदों के लिए अलग मेरिट सूची जारी की है। परिणाम क्षेत्रीय वेबसाइटों के साथ-साथ एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।  एसएससी सीजीएल (SSC CGL) टियर-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा कई पालियों में आयोजित की गई थी। वहीं, उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों का आयोग द्वारा अपनी वेबसाइट पर सात फरवरी, 2019 को प्रकाशित फॉर्मूले के अनुसार सामान्यीकरण (नॉर्मेलाइजेशन) किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC CGL Tier 1 Result 2022: ऑनलाइन कैसे चेक करें?

एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा 2021 के परिणाम की जांच करने के लिए आसान प्रक्रिया नीचे बताई गई है।
  • चरण 1: सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट यानी ssc.nic.in पर जाएं।
  • चरण 2: उम्मीदवार के अलर्ट सेक्शन में एसएससी सीजीएल टियर 1 परिणाम पढ़ने वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3: नए पेज पर, आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और खोज बटन पर क्लिक करें।
  • चरण 4: एसएससी सीजीएल टियर 1 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • चरण 5: परिणाम पीडीएफ में अपने विवरण की जांच करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति सहेजें।

 
विज्ञापन

SSC CGL Tier 1 Result 2022 अब आगे क्या?

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब परीक्षा के स्टेज 2 और स्टेज 3 के लिए उपस्थित होना होगा। संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2021 का टियर -2 पेपर आठ और 10 अगस्त, 2022 को निर्धारित किया गया है, जबकि सभी उम्मीदवारों के लिए टियर-3 का पेपर रविवार, 21 अगस्त, 2022 को आयोजित किया जाएगा। एसएससी सीजीएल टियर-2 और टियर-3 तिथियां अस्थायी हैं और समय-समय पर जारी मौजूदा परिस्थितियों और सरकारी दिशा-निर्देशों के तहत बदलाव के अधीन हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed