SSC CGL Recruitment 2022 : इस भर्ती के जरिए IB में भी बन सकते हैं अधिकारी, क्या है सैलरी का गणित
CGL भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर 2022 से शुरु हो गई है। इस भर्ती के जरिए आयोग तकरीबन 20 हजार पदों पर भर्ती कर होनी है।
विस्तार
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) एक शानदार अवसर लेकर आया है। दरअसल SSC ने कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (CGL) भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 17 सितंबर 2022 से कर दी है। साथ ही इस भर्ती के जरिए तकरीबन 20 हजार पदों को भरने का ऐलान किया है। SSC की इस भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के कई विभागों में अलग अलग पदों पर भर्ती की जानी है और इसमें हिस्सा लेने के लिए ग्रेजुएट अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख आठ अक्तूबर 2022 है, इसलिए अभ्यर्थियों को इसके लिए जल्द आवेदन कर देना चाहिए। अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस भर्ती का नोटिफिकेशन और इससे जुड़ी ज्यादा जानकारियां देख सकते हैं। वहीं अगर आप भी इस भर्ती में शामिलहोने जा रहे हैं तो एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किये गए खास SSC CGL Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इनकी कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी के सपने को साकार कर सकते हैं।
इस भर्ती के जरिए IB में भी बन सकते हैं अधिकारी :
इंटेलिजेंस ब्योरो (IB) में अफसर बनने की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती बेहद ही सुनहरा अवसर है। दरअसल इसके जरिए IB में भी भर्ती की जानी है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इसके जरिए IB में असिस्टेंट सेक्शन ऑफीसर (ASO) के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
क्या होगी सैलरी :
CGL भर्ती के अंतर्गत लेवल 8, लेवल 7, लेवल 6, लेवल 5 और लेवल 4 जैसे कुल 5 पे लेवल के पोस्ट आते हैं। सैलरी की बात करें तो 8वें पे लेवल के तहत आने वाले पदों के लिए ग्रेड पे 4800 रुपए और पे-स्केल 47,600 रुपये से 1,51,100 रुपये होगा। जबकि पे-लेवल 7 के पदों पर ग्रेड पे-4600 रुपये और पे-स्केल 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये, पे-लेवल 6 के पदों पर ग्रेड पे-4200 रुपये और पे- स्केल 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये, पे लेवल 5 के पदों पर ग्रेड पे-2800 रुपये और पे-स्केल 29,200 रुपये से 92,300 रुपये तथा प-लेवल 4 के पदों पर ग्रेड पे 2400 रुपये और पे-स्केल 25,500 रुपये से 81,100 रुपये होगा। सैलरी के साथ ही इस भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अन्य कई तरह के भत्तों और सुविधाओं का भी लाभ भी मिलेगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SBI क्लर्क, UPSSSC PET, CTET, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।