SSC CGL Recruitment: एसएससी सीजीएल भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें
SSC CGL Recruitment: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्नविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC CGL Recruitment: कर्मचारी चयन आयोग/SSC की ओर से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा, 2022 यानी SSC CGL भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया को आज 08 अक्तूबर, 2022 को समाप्त कर दिया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन सितंबर महीने से ही जारी थे। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं और अपना अब तक अपना आवेदन नहीं कर सके हैं, वे अपना आवेदन कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर जल्द से जल्द जमा कर लें। आवेदन की पूरी प्रक्रिया हम आपको इस खबर के माध्यम से बताएंगे।
SSC CGL Recruitment: इन पदों पर मिलेगी नियुक्ति
SSC CGL Recruitment के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से रक्षा मंत्रालय, रेल मंत्रालय, विदेश मामलों के मंत्रालय, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA), इंटेलीजेंस ब्यूरो (IB), केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI),नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) समेत कई अन्य मंत्रालयों में रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन टीयर-1, टीयर-2 और टीयर-3 परीक्षा के लिए माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्ति दी जाएगी। टीयर-1 परीक्षा का आयोजन दिसंबर महीने में संभावित है। जानकारी के मुताबिक इस साल रिक्त पदों की संख्या करीब 20 हजार है।
SSC CGL Recruitment: कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्नविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में नियमानुसार छूट भी है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।
SSC CGL Recruitment: कैसे करें आवेदन?
- उम्मीदवार सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सीजीएल भर्ती के नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, होम पेज पर आवेदन के लिए उपयुक्त लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- अब पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें।
- आवेदन भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- उम्मीदवारों को फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- फिर, सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करें और फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।