फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CGL Recruitment 2022: Examination centers will be built in these cities of UP and Bihar for CGL exam, you can choose and change it according to your convenience-safalta

SSC CGL Recruitment 2022 : CGL परीक्षा के लिए यूपी और बिहार के इन शहरों में बनेंगे परीक्षा केंद्र, अपनी सहूलियत के हिसाब से इसे चुन और बदल सकते हैं आप

Tue, 04 Jan 2022 09:40 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 04 Jan 2022 09:40 AM IST
सार

CGL भर्ती 2021 के लिए कर्मचारी चयन आयोग ने आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर 2021 से शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी इसमें शामिल होने के लिए 23 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
SSC CGL Recruitment 2022: Examination centers will be built in these cities of UP and Bihar for CGL exam, you can choose and change it according to your convenience-safalta
SSC CGL - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर 2021 से शुरू कर दी है और इच्छुक अभ्यर्थी इसमें शामिल होने के लिए 23 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, SSC ने एक नोटिस जारी करके अभ्यर्थियों को यह सलाह दी है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना इस भर्ती के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर दें। गौरतलब है कि इस भर्ती में सफल होने वाले अभ्यथियों को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्त किया जाएगा। इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके नोटिफिकेशन देख सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अगर आप SSC की विभिन्न भर्तियो या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Foundation Online Classes- Join Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

यूपी और बिहार के इन शहरों में बनेंगे परीक्षा केंद्र :

CGL के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के सफल आयोजन के लिए SSC पूरे देश भर में परीक्षा केंद्र बनाएगी। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक SSC इस परीक्षा के आयोजन के लिए यूपी और बिहार के 13 शहरों में भी परीक्षा केंद्र बनाएगी। यूपी और बिहार SSC के सेंट्रल रीजन में आते हैं और इस रीजन के लिए SSC यूपी के आगरा, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी तथा बिहार के भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पटना और पूर्णिया में परीक्षा केंद्र बनाएगी।

विज्ञापन

SSC CGL Free Mock Test: Attempt Here

अपनी सहूलियत के हिसाब से इसे चुन और बदल सकते हैं आप :

अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं और इसके लिए आवेदन करने जा रहे हैं, तो आप अपनी सहूलियत के हिसाब से अपने परीक्षा का शहर चुन सकते हैं। दरअसल CGL भर्ती के लिए आवेदन करते समय ही अभ्यर्थियों को अपने पसंद के तीन शहर चुनने का मौका मिलता है। आवेदन फॉर्म को भरते समय अभ्यर्थी अपनी सुविधा के अनुसार अपनी पसंद के तीन शहर चुन सकते हैं। वहीं, जिन अभ्यर्थियों ने पहले से आवेदन कर दिया है और अब अपने परीक्षा केंद्र में बदलाव करना चाहते हैं, वे 28 जनवरी 2022 से एक फरवरी 2022 तक अपने आवेदन में सुधार कर इसे बदल सकते हैं। अभ्यर्थियों को पहली बार इसमें सुधार के लिए 200 रुपये और दूसरी बार सुधार के लिए 500 रुपये का शुल्क अदा करना होगा। हालांकि, आयोग अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र चुनने की सुविधा जरूर दे रहा है, लेकिन परीक्षा केंद्र के चयन का अधिकार पूर्ण रूप से आयोग के पास सुरक्षित है, और आयोग इसमें परिवर्तन भी कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी लेखपाल, रेलवे और UPTET/CTET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed