फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CGL 2026 Vacancy: 10,731 Tentative Posts Released, Check Ministry and Post-Wise Vacancies

एसएससी सीजीएल 2026: आयोग ने जारी की संभावित रिक्तियां, भरीं जाएंगी 10731 वैकेंसी, देखें पूरा ब्यौरा

Thu, 24 Sep 2026 08:17 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 24 Sep 2026 08:17 PM IST
सार

SSC CGL 2026 Vacancy: एसएससी सीजीएल 2026 में पहले करीब 12,256 पद बताए गए थे। अब आयोग ने संभावित रिक्तियों का नया आंकड़ा जारी किया है। कुल 10,731 पद सामने आए हैं। परीक्षा 30 सितंबर से शुरू होनी है और करीब 30.94 लाख अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। देखें किस मंत्रालय में कितनी वैकेंसी हैं...
 

विज्ञापन
SSC CGL 2026 Vacancy: 10,731 Tentative Posts Released, Check Ministry and Post-Wise Vacancies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

SSC CGL 2026 Vacancy: एसएससी सीजीएल 2026 की परीक्षा शुरू होने से कुछ दिन पहले भर्ती की संभावित रिक्तियों का नया आंकड़ा सामने आया है। कर्मचारी चयन आयोग ने कुल 10,731 संभावित रिक्तियां बताई हैं। यह आंकड़ा उस संख्या से कम है, जो भर्ती की शुरुआत में बताई गई थी। मई 2026 में जारी भर्ती विज्ञापन में आयोग ने संभावित रिक्तियां करीब 12,256 बताई थीं। उस समय आयोग ने यह भी स्पष्ट किया था कि रिक्तियां अस्थायी हैं और बाद में इनमें बदलाव हो सकता है।

विज्ञापन


अब जारी संभावित रिक्तियों की सूची में अलग-अलग मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में पदों का ब्योरा दिया गया है। नई सूची में 59 पद/विभागीय पद-समूहों के लिए कुल 10,731 रिक्तियां बताई गई हैं।

विज्ञापन

परीक्षा कब से होगी और कितने अभ्यर्थी शामिल होंगे?

  • एसएससी सीजीएल 2026 की टियर-1 परीक्षा 30 सितंबर 2026 से शुरू होनी है। परीक्षा अलग-अलग तारीखों में आयोजित की जाएगी।
  • इस भर्ती के लिए करीब 30.94 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यानी इस बार भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।


सीजीएल 2026 के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, संगठनों, संवैधानिक निकायों, वैधानिक निकायों और अधिकरणों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों को भरा जाएगा।

विज्ञापन

किस मंत्रालय और विभाग में कितनी रिक्तियां हैं?

ताजा संभावित रिक्तियों में कई महत्वपूर्ण केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के पद शामिल हैं। पद और विभाग के अनुसार प्रमुख रिक्तियां इस प्रकार हैं:

 

मंत्रालय/विभाग पद का नाम रिक्तियां
भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक सहायक लेखा अधिकारी (राज्य संवर्ग) 504
भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी (राज्य संवर्ग) 504
भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी (केंद्रीय संवर्ग) 513
केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण सहायक/सहायक अनुभाग अधिकारी 8
केंद्रीय सतर्कता आयोग सहायक अनुभाग अधिकारी 2
रक्षा मंत्रालय सहायक अनुभाग अधिकारी 59
वित्त मंत्रालय आयकर निरीक्षक 595
गृह मंत्रालय सहायक अनुभाग अधिकारी 78
कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय उपनिरीक्षक (सीबीआई) 7
कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय सहायक अनुभाग अधिकारी 668
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय सहायक अनुभाग अधिकारी 93
रेल मंत्रालय सहायक अनुभाग अधिकारी 36
वित्त मंत्रालय निरीक्षक (केंद्रीय उत्पाद शुल्क) 2,366
संचार मंत्रालय डाक निरीक्षक 19
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सहायक अनुभाग अधिकारी 19
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय सहायक अनुभाग अधिकारी 3
विदेश मंत्रालय सहायक अनुभाग अधिकारी 31
वित्त मंत्रालय सहायक प्रवर्तन अधिकारी 23
वित्त मंत्रालय निरीक्षक (परीक्षक) 42
वित्त मंत्रालय निरीक्षक (निवारक अधिकारी) 98
भारत निर्वाचन आयोग सहायक अनुभाग अधिकारी 2
कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय सहायक ग्रेड वेतन 4200 5
वित्त मंत्रालय कार्यालय अधीक्षक 426
गृह मंत्रालय सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-II 48
गृह मंत्रालय उपनिरीक्षक/जेआईओ (एनसीबी) 9
गृह मंत्रालय सहायक ग्रेड वेतन 4200 3
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी 158
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय सहायक ग्रेड वेतन 4200 9
वित्त मंत्रालय सहायक ग्रेड वेतन 4200 6
वित्त मंत्रालय कार्यकारी सहायक 340
वस्त्र मंत्रालय सहायक ग्रेड वेतन 4200 1
भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक लेखाकार 396
संचार मंत्रालय लेखाकार/कनिष्ठ लेखाकार 30
रक्षा मंत्रालय लेखा परीक्षक 875
वित्त मंत्रालय लेखाकार 203
गृह मंत्रालय कनिष्ठ लेखाकार 11
संचार मंत्रालय लेखाकार/कनिष्ठ लेखाकार 32
रक्षा मंत्रालय उच्च श्रेणी लिपिक 36
रक्षा मंत्रालय उच्च श्रेणी लिपिक/वरिष्ठ सचिवालय सहायक 61
वित्त मंत्रालय कर सहायक 1,400
वित्त मंत्रालय उच्च श्रेणी लिपिक 3
वित्त मंत्रालय उच्च श्रेणी लिपिक 1
वित्त मंत्रालय उपनिरीक्षक 5
मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय उच्च श्रेणी लिपिक 2
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय उच्च श्रेणी लिपिक/वरिष्ठ सचिवालय सहायक 17
गृह मंत्रालय उच्च श्रेणी लिपिक 2
जल शक्ति मंत्रालय उच्च श्रेणी लिपिक 8
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय उच्च श्रेणी लिपिक 44
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय उच्च श्रेणी लिपिक/वरिष्ठ सचिवालय सहायक 25
वित्त मंत्रालय कर सहायक 841
मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय उच्च श्रेणी लिपिक 5
उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय उच्च श्रेणी लिपिक 5
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय उच्च श्रेणी लिपिक/वरिष्ठ सचिवालय सहायक 11
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग लेखाकार/कनिष्ठ लेखाकार 3
वस्त्र मंत्रालय उच्च श्रेणी लिपिक/वरिष्ठ सचिवालय सहायक 5
खान मंत्रालय उच्च श्रेणी लिपिक 9
कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय उच्च श्रेणी लिपिक/वरिष्ठ सचिवालय सहायक 5
आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय उच्च श्रेणी लिपिक/वरिष्ठ सचिवालय सहायक 11
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय उच्च श्रेणी लिपिक/वरिष्ठ सचिवालय सहायक 10
कुल   10,731

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed