फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CGL 2025 Registration started at ssc.gov,in; Check Exam Pattern and Syllabus For Tier-I and Tier-II

SSC CGL Syllabus: करीब दो महीने बाद होगी सीजीएल टियर-1 परीक्षा, अच्छे से समझ लें सिलेबस और एग्जाम पैटर्न

Tue, 10 Jun 2025 02:14 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 10 Jun 2025 02:14 PM IST
सार

SSC CGL 2025 Exam Pattern and Syllabus: सीजीएल परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें परीक्षा पैटर्न और सिलेबस अवश्य जान लेना चाहिए। इससे तैयारी में आपकी काफी मदद होगी है।
 

विज्ञापन
SSC CGL 2025 Registration started at ssc.gov,in; Check Exam Pattern and Syllabus For Tier-I and Tier-II
SSC CGL Exam Pattern - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

SSC CGL 2025 Exam Pattern: कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार इस परीक्षा के माध्यम से कुल 14,582 पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 जुलाई, 2024 है। टियर-1 परीक्षा 13 से 30 अगस्त, 2025 तक आयोजित होनी है।

विज्ञापन


किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की जानकारी होना बहुत जरूरी है। चूंकि टियर-1 परीक्षा में करीब दो महीने का समय बाकी है, ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे यहां सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जान सकते हैं।

विज्ञापन

SSC CGL Selection Process: चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन दो-स्तरीय कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीई) के माध्यम से किया जाता है, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन दौर होगा। अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद उपयोगकर्ता विभागों द्वारा दस्तावेज सत्यापन किया जाता है। पंजीकृत उम्मीदवारों को टियर-1 और टियर-2 परीक्षा पास करनी होती है। संभावित रूप से टियर-1 परीक्षा अगस्त में और टियर-2 परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जाती है।

SSC CGL Tier-I Exam Pattern: एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा पैटर्न

इस परीक्षा में चार विषयों से वस्तुनिष्ठ प्रकार के कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा परीक्षा की अवधि 1 घंटा (1 घंटा 20 मिनट स्क्राइब वाले उम्मीदवारों के लिए) होती है। परीक्षा में 0.50 अंक की निगेटिव मार्किंग भी होती है।
 

विषय प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक
जनरल इंटेलिजेंस और रीज़निंग 25 50
जनरल अवेयरनेंस 25 50
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड 25 50
इंग्लिश कंप्रीहेंशन 25 50


टियर-1 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को टियर-2 परीक्षा के लिए उपस्थित होना होता है, जोकि संभावित रूप से दिसंबर में आयोजित की जाती है। टियर-2 परीक्षा में दो पेपर होते हैं, जोकि अलग-अलग शिफ्ट/दिन में होते हैं। पेपर-I सभी पोस्ट के लिए अनिवार्य होता है और पेपर-2 सिर्फ उन उम्मीदवारों के लिए होता है, जो कनिष्ठ वाणिज्यिक अधिकारी (JSO) पद चुनते हैं।

विज्ञापन

SSC CGL Tier-II Exam Pattern: एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षा पैटर्न

टियर-2 परीक्षा में दो पेपर (पेपर-1 और पेपर-2) होते हैं। पेपर-I एक ही दिन दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। इसमें निम्नलिखित चार खंड शामिल होंगे:

  • खंड-I:
    • गणितीय क्षमताएं (Mathematical Abilities)
    • तर्क और सामान्य बुद्धि (Reasoning and General Intelligence)
  • खंड-II:
    • अंग्रेजी भाषा और समझ (English Language and Comprehension)
    • सामान्य जागरूकता (General Awareness)
  • खंड-III: कंप्यूटर ज्ञान परीक्षण (Computer Knowledge Test)
  • खंड-IV: डेटा एंट्री परीक्षण (Data Entry Speed Test)

टियर-1 और टियर-2 परीक्षा का विस्तृत पैटर्न यहां देखें...

SSC CGL Qualifying Marks: न्यूनतम योग्यता अंक

टियर-I, टियर-II के पेपर-I के सेक्शन-I, सेक्शन-II और सेक्शन-III तथा टियर-II परीक्षा के पेपर-II में पास होने के लिए न्यूनतम इतने अंक हासिल करने होते हैं:
  • अनारक्षित: 30%
  • ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 25%
  • अन्य सभी श्रेणियां: 20%
पेपर-I के खंड-I, खंड-II और खंड-III में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी और पेपर-II में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

टियर-1 और टियर-2 परीक्षा का पूर्ण सिलेबस यहां देखें...

 

SSC CGL Posts: इन पदों पर होगी भर्ती

केंद्र सरकार के विभागों में ग्रुप बी के पदों असिस्टेंट सेक्शन अफसर, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर, असिस्टेंट इनफोर्समेंट अफसर, सब इंस्पेक्टर, डाक इंस्पेक्टर, नारकोटिक्स इंस्पेक्टर, एक्जीक्यूटिव असिस्टेंट, रिसर्च असिस्टेंट, डिविजनल एकाउंटेंट, एनआईए सब इंस्पेक्टर, जूनियर स्टैस्टिकल अफसर पर भर्ती होगी। ग्रुप सी के पदों आडिटर, एकाउंटेंट, पोस्टल असिस्टेंट, अपर डिविजनल क्लर्क, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, टैक्स असिस्टेंट पर भर्ती होगी।

यह भी पढ़ें: एसएससी सीजीएल के लिए अधिसूचना जारी, 14582 पदों पर होगी भर्ती; इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन
 

आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

पद के आधार पर आयु सीमा 18-30 वर्ष, 20 से 30 वर्ष, 18-32 वर्ष या 18 से 27 वर्ष निर्धारित है। आयु सीमा निर्धारित करने की कट-ऑफ तिथि 01 अगस्त, 2025 होगी और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

इसी तरह, शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकताएं भी पद के अनुसार अलग-अलग हैं। उम्मीदवार विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed