फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CGL 2022: Admit cards will be issued in this week of November, which candidates' cards not release-safalta

SSC CGL 2022 : नवम्बर के इस हफ्ते में जारी होंगे एडमिट कार्ड, जानें किन अभ्यर्थियों के कार्ड नहीं होंगे जारी

Thu, 17 Nov 2022 02:22 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Thu, 17 Nov 2022 02:22 PM IST
सार

CGL भर्ती 2022 के लिए पहले टियर की परीक्षा एक से 13 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी। इसमें शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किये जा सकते हैं। परीक्षा में 30 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। 

विज्ञापन
SSC CGL 2022: Admit cards will be issued in this week of November, which candidates' cards not release-safalta
एसएससी सीजीएल 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) भर्ती 2022 के लिए पहले टियर की परीक्षा एक से 13 दिसंबर के बीच आय़ोजित होने जा रही है। गौरतलब है कि आयोग ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 17 सितंबर से लेकर 13 अक्तूबर 2022 तक आवेदन मांगे थे। SSC ने इस बार CGL भर्ती 2022 के जरिए 20 हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती करने का ऐलान किया है। साथ ही आयोग ने इसकी चयन प्रक्रिया में भी काफी बदलाव किया है। दरअसल CGL भर्ती 2022 में अभ्यर्थियों का चयन सिर्फ दो टियर के टेस्ट के आधार पर किया जाना है, जबकि इससे पहले की CGL भर्तियों में अभ्यर्थियों का चयन 4 टियर के टेस्ट्स के आधार पर किया जाता था। इसके अलावा दूसरे टियर की परीक्षा के पैटर्न में भी बदलाव किया गया है। वहीं अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो बदले हुए पैटर्न के अनुसार इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किये गए खास SSC CGL Score Booster Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इसकी कम्प्लीट तैयारी करके सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार कर सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
एसएससी सीजीएल ई बुक्स 
एसएससी सीजीएल मॉक टेस्ट 
एसएससी सीजीएल पिछले प्रश्न पत्र 

जल्द मिलेंगे एडमिट कार्ड :

CGL भर्ती 2022 में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। दरअसल टियर 1 की परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा के शहर और तारीख की जानकारी परीक्षा से तकरीबन 2 सप्ताह पहले दी जानी है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा के शहर और तारीख की जानकारी नवंबर के तीसरे सप्ताह तक मिल जाएगी। वहीं अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

ऐसे अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी होना है मुश्किल :

इन भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कई अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड SSC नहीं जारी कर सकती है। दरसअल इस भर्ती के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को ऐसा स्कैन कलर पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करना था, जो 3.5 सेमी चौड़ी और 4.5 सेमी लंबी हो। साथ ही यह फोटो बिना टोपी, चश्मे के हो तथा फोटो में सामने से चेहरा साफ नजर आना चाहिए। इसके अलावा यह फोटो नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख से तीन महीने से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए थी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अपना फोटो इन तय नियमों के अनुसार नहीं अपलोड किया है, उनका आवेदन रद्द किया जा सकता है और उनका एडमिट कार्ड जारी होना मुश्किल है। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Constable, SBI क्लर्क, SBI पीओ, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed