SSC/BSF GD Constable Recruitment 2021: GD कांस्टेबल के इन पदों पर बिना परीक्षा के होगी भर्ती
BSF में GD कांस्टेबल के 269 पदों पर भर्तियां निकली हैं और इनके लिए अभ्यर्थियों का चयन बिना लिखित परीक्षा के किया जाएगा। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अगस्त से शुरू हो गई है और यह 22 सितंबर तक जारी रहेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा GD कांस्टेबल भर्ती के लिए 31 अगस्त तक आवेदन मांगे गए हैं। SSC द्वारा GD कांस्टेबल के पदों के लिए इस भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा तथा PET/PST जैसे टेस्ट्स के आधार पर होता है। हालांकि कोई अभ्यर्थी अगर GD कांस्टेबल के पदों पर होने वाली भर्ती में बिना लिखित परीक्षा दिए शामिल होना चाहता है तो उसके लिए भी सुनहरा मौका है। दरअसल बॉर्डर सिक्योरटी फोर्स (BSF) ने GD कांस्टेबल के 269 पदों पर भर्तियां निकाली हैं और इनके लिए अभ्यर्थियों का चयन बिना लिखित परीक्षा के किया जाएगा। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अगस्त से शुरू हो गई है और यह 22 सितंबर तक जारी रहेगी। साथ ही अगर आप भी SSC GD कांस्टेबल या अन्य किसी भी तरह के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको सफलता के फ्री कोर्स से आज ही जुड़ जाना चाहिए।
इन पदों पर निकली है भर्ती :
BSF ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत भरे जाने के लिए कुल 269 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। इन पदों पर 18 से 23 साल के दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अनुभव भी होना चाहिए। अभ्यर्थी स्पोर्ट्स कोटा से संबंधित नियमों के लिए आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।
बिना लिखित परीक्षा के मिलेगी नौकरी :
BSF द्वारा निकाले गए इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, शारिरिक परीक्षा और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी तरह के लिखित परीक्षा से नहीं गुजरना होगा। आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपना स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा , जिसकी जांच डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान की जाएगी।
मिलेगी इतनी सैलरी :
BSF द्वारा GD कांस्टेबल के इन पदों के लिए निकाली गई भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 21,700/- रुपये से 69,100/- रुपये के वेतनमान पर नौकरी पर रखा जाएगा। इस सैलरी के अलावा इन पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के नियमों के मुताबिक भत्तों तथा अन्य सुविधाओं का भी लाभ मिलता है।
कैसे करें तैयारी :
अगर आपका भी सपना सरकारी नौकरी करने का है , तो बेहतर तैयारी के लिए आपको बिना देर किए अभी तुरंत सफलता द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त UPSSSC PET, यूपी SI, SSC GD समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से आप सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स जैसे अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।