{"_id":"5d19e0d38ebc3e3c734bef27","slug":"ssc-admit-card-2019-available-on-website-know-how-to-download","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC ने SI, ASI भर्ती परीक्षा के लिए जारी किया प्रवेश पत्र","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
SSC ने SI, ASI भर्ती परीक्षा के लिए जारी किया प्रवेश पत्र
Mon, 01 Jul 2019 04:00 PM IST
Garima Garg
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Mon, 01 Jul 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन एसएससी इस्टर्न रिजन, कोलकाता ने सीएपीएफएस और सीआईएसएफ परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट्स जिन्होंने परीक्षा में बैठने के लिए आवेदन किया है वे एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जिन लोगों का नाम फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट यानी पीईटी या फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट यानी पीएसटी की लिस्ट में मौजूद है, केवल वही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
विज्ञापन
उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड अच्छे से पढ़ लें। प्रवेश पत्र में नाम और रोल नंबर के साथ-साथ उन्हें तिथि और समय की सटीक जानकारी मिल जाएगी। कॉल लेटर में लिखा है कि ऐसे पुरुष उम्मीदवार जिन्होंने दिल्ली पुलिस में एसआई के पद का विकल्प चुना है, उन्हें ड्राइविंग लाइसिंग लेकर आना होगा। PET और PST के दौरान विफल रहने पर दिल्ली पुलिस में SI के पद के लिए उनका दावा मंजूर नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां दिए लिंक पर क्लिक करें...
विज्ञापन
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।