फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSB Constable Recruitment 2021: Great opportunity in the Ministry of Home Affairs for 12th pass, know what will be the salary and other benefits-safalta

SSB Constable Recruitment 2021: 12वीं पास के लिए गृह मंत्रालय में शानदार मौका, जानिये क्या मिलेगी सैलरी और अन्य लाभ

Sat, 31 Jul 2021 03:14 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 31 Jul 2021 03:14 PM IST
सार

 अगर आप भी 12 वीं पास कर चुके हैं तो आपके पास इन दिनों केन्द्रीय गृह मंत्रालय में हेड कांस्टेबल बनने का सुनहरा मौका है। इस भर्ती में सफल होने वाले उम्मीदवारों को 82 हजार रुपये मासिक सैलरी के अलावा पेंशन का लाभ भी दिया जाएगा। 

विज्ञापन
SSB Constable Recruitment 2021: Great opportunity in the Ministry of Home Affairs for 12th pass, know what will be the salary and other benefits-safalta
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

क्या अपने अपनी बारहवीं की पढ़ाई पूरी कर ली है और इसके बाद आपको भी एक आकर्षक वेतन और शानदार सरकारी नौकरी की तलाश है तो आज यह आर्टिकल आपके लिए बेहद मददगार होने वाला है। आपको बता दें कि इन दिनों आपके पास देश के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण मंत्रालय में भर्ती होने का बेहतरीन मौका है जिसमें भर्ती होने के बाद आपको 82,000 रुपये तक मासिक वेतन मिल सकता है। अगर आप भी इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की सोच रहे हैं और किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको सफलता द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे फ्री-कोर्स को ज्वॉइन कर लेना चाहिए जिसकी मदद से आप घर बैठे अपने एग्जाम की फ्री में पक्की तैयारी और रीविजन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

किन पदों के लिए मांग गया है आवेदन:

आपको बता दें कि इन दिनों केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली सीमा सुरक्षा बल (SSB) में कॉन्स्टेबल के पदों पर 115 पदों पर आवेदन मांगे जा रहे हैं जिसके लिए कोई भी बारहवीं पास महिला/पुरुष उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकता है।

विज्ञापन

कब तक होगा आवेदन:

अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो 22 अगस्त तक एसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग व अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को निशुल्क आवेदन करने के छूट डी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया:

इस भर्ती में आवेदन करने वाले युवाओं का चयन 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा और कंप्यूटर टाइपिंग में स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। 

चयन के बाद कितना मिलेगा वेतन :

वे उम्मीदवार जो इस भर्ती में अंतिम रूप से सफल होते हैं उन्हें लेवल-4 के अनुसार 25,500 से लेकर 81,110 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। इसके अलावा इस भर्ती में चयनित होने वाले युवाओं को नई पेंशन स्कीम ते तहत पेशन का लाभ भी दिया जाएगा। 

कैसे करें निशुल्क तैयारी:

अगर आप अपनी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठे पक्की तैयारी करना चाहते हैं  तो आपको भी हजारों प्रतियोगी स्टूडेंट्स की तरह आज ही  Safalta App द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर लेना चाहिए और अपने एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन व प्रैक्टिस शुरू कर देनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed