फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   South East Central Railway recruitment rrc apply online at secr.indianrailways.gov.in.

Railway Vacancy 2023: 10वीं पास के लिए रेलवें में निकलीं भर्तियां,1000 से ज्यादा पदों पर ऐसे करें आवेदन

Tue, 25 Jul 2023 02:50 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 25 Jul 2023 02:50 PM IST
सार

SECR Recruitment 2023: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की तरफ से साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे में एक हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
South East Central Railway recruitment rrc apply online at secr.indianrailways.gov.in.
SECR Recruitment - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

SECR Recruitment 2023: रेलवे में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) की तरफ से साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) में एक हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  secr.indianrailways.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2023 तक है।  रेलवे की ये भर्तियां जनरल डिपार्टमेंटल कांपटीटिव एग्जाम यानी जीडीसीई (GDCE) कोटा के तहत भरी जाएंगी

विज्ञापन

SECR Recruitment 2023 पदों का विवरण

  • असिस्टेंट लोको पायलट : 820 पद

  • टेक्नीशियन : 132 पद

  • जूनियर इंजीनियर : 64 पद

विज्ञापन
विज्ञापन

SECR Recruitment 2023 शैक्षणिक योग्यता

साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं की परीक्षा न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। इसके साथ ही उनके पास संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा भी होना चाहिए।

विज्ञापन

SECR Recruitment 2023 आयु-सीमा

साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे की इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 42 साल निर्धारत की गई है। आरक्षित श्रेणी को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।



 

SECR Recruitment 2023 वेतनमान

साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे में निकली भर्ती के तहत चयनित होने पर उम्मीदवार को हर महीने 61 हजार 500 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

SECR Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहसे आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाएं।

  • अब ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें।

  • अब मांगी गई सभी डिटेल्स भरें।

  • सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

  • पासपोर्ट साइट फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।

  • सबसे लास्ट में फॉर्म सबमिट कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed