दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में बंपर भर्तियां, प्लंबर से लेकर इलेक्ट्रिशियन तक इन पदों के लिए करें आवेदन
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भर्ती 2020: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (South East Central Railway) में कोपा से लेकर फिटर व इलेक्ट्रिशियन तक विभिन्न पदों के लिए बंपर भर्तियां निकली हैं। विभिन्न ट्रेडों के लिए निकली इन भर्तियों में सभी रिक्तियां अपरेंटिस पद के लिए हैं। ये सभी भर्तियां बिलासपुर संभाग के लिए हैं।
इसे भी पढ़ें-ये हैं जॉब की पांच बड़ी खबरें जो आपको बताएंगी कहां-कहां हो रही हैं भर्तियां?
इन पदों पर होंगी भर्तियां
- कोपा- 90
- फिटर - 80
- इलेक्ट्रिशियन - 50
- वेल्डर - 40
- प्लम्बर - 10
- वेल्डर - 40
- प्लम्बर - 10
- मेसन - 10
- पेंटर - 5
- बढ़ई - 10
- मशीनिस्ट - 5
- टर्नर - 10
- स्टेनोग्राफर (हिंदी) - 25
- स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी)- 25
- शीट मेटल वर्कर - 10
- वायरमैन- 50
महत्वपूर्ण जानकारी
# इच्छुक अभ्यर्थी 30 अगस्त से पहले इन पदों के लिए आवेदन जरूर कर लें।
इसे भी पढ़़ें-मौका! फ्रेशर्स के लिए ओएनजीसी में बंपर नौकरियां, 17 अगस्त से पहले करें आवेदन
432 पदों पर ऑनलाइन आवेदन के जरिए नौकरी पाने का मौका
दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कुल 432 भर्तियां निकाली हैं। जिनमें चयन दसवीं के नंबरों के आधार पर होगा। इन पदों पर भर्तियां आईटीआई कोर्स के नंबर और दसवीं के नंबर के आधार पर होगा। अभ्यर्थियों के दसवीं के नंबरों और आईटीआई के नंबरों के आधार पर मेरिट बनेगी और उसके बाद अभ्यर्थियों का इन नौकरियों में चयन होगा। इन सभी भर्तियों के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इन भर्तियों में 164 पद अनारक्षित हैं। जबकि 44 ईडब्ल्यूएस, 120 ओबीसी, 69 एससी, 35 एसटी कैटेगरी के लिए आरक्षित हैं।
apprenticeshipindia.org
योग्यता और आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास 10वीं का मार्कशीट और पद से संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 24 साल होनी चाहिए। आयु की गणना 01.07.20 से की जाएगी। अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के लिए तीन वर्ष, एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पांच वर्ष और दिव्यांगों को दस वर्ष की छूट दी गई है।
इसे भी पढ़ें-पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर नौकरी पाने का मौका, 17 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया होगी शुरू
इन पदों के लिए विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी अधिसूचना जरूर देखें। चयनित अभ्यर्थियों की एक साल की ट्रेनिंग होगी। उनको छत्तीसगढ़ सरकार के नियमानुसार स्टाइपेंड मिलेगा।