फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SLPRB Assam Police Recruitment 2023 for Grade 4 apply online at slprbassam.in

Assam Police Grade 4 recruitment 2023: पुलिस विभाग में बंपर पदों पर भर्तियां, आठवीं पास हैं तो करें आवेदन

Thu, 12 Jan 2023 03:56 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 12 Jan 2023 03:56 PM IST
सार

SLPRB Assam Police Recruitment 2023: एसएलपीआरबी ग्रेड 4 के तहत असम पुलिस में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। 

विज्ञापन
SLPRB Assam Police Recruitment 2023 for Grade 4 apply online at slprbassam.in
Assam Police, असम पुलिस - फोटो : Twitter

विस्तार

Assam Police Grade 4 recruitment 2023: असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) ने विभिन्न विभागों में ग्रेड 4 स्टाफ के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी 2023 से शुरू है। इसके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 08 फरवरी तक एसएलपीआरबी की आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि आवेदन एसएलपीआरबी की वेबसाइट के माध्यम से  ही ऑनलाइन जमा किए जाने चाहिए। किसी अन्य प्रकार के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन

 

SLPRB Educational Qualificatin 2023 शैक्षिक योग्यता

असम पुलिस के इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए किसी मान्यता प्राप्त स्कूल या संस्थान से न्यूनतम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। जबकि अधिकतम योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड या परिषद से एचएसएसएलसी या बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

SLPRB Post पदों का विवरण

  • असम पुलिस में ग्रेड IV स्टाफ: 458
  • असम कमांडो बटालियन में ग्रेड IV स्टाफ: 360
  • डीजीसीडी और सीजीएचजी, असम के तहत ग्रेड IV स्टाफ: 97
  • कुक इन फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज, असम: 13 पदों को मिलाकर 928 पदों पर भर्ती की जाएगी। 
विज्ञापन

Assam Police Pay Scale  वेतनमान

असम पुलिस भर्ती प्रक्रिया में ग्रेड IV पदों के लिए वेतनमान 12,000 से 52,00 रुपये है। असम पुलिस में अटेंडेंट पद के लिए 4400/ रुपये का ग्रेड पे भी मिलेगा। इसके अलावा रसोइया, नाई, पानी कैरियर, धोबी, मोची, ग्रास कटर के आवेदकों को 3900 रुपये का ग्रेड पे भी मिलेगा।

असम पुलिस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 928 रिक्तियों को भरना है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। 

Assam Police Grade 4 recruitment 2023 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाएं।
  • ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर जाएं और ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करें।
  • प्रोफाइल बनाने के लिए पोर्टल पर रजिस्टर करें।
  • पद का चयन करें, आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति डाउनलोड करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed