फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SLPRB: Assam Police Constable Provisional Answer Key 2025 Released,  Available at slprbassam.in; know Details

SLPRB: असम पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, 21 अप्रैल तक दर्ज करवा सकेंगे आपत्ति; तुरंत करें चेक

Mon, 14 Apr 2025 01:59 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 14 Apr 2025 01:59 PM IST
सार

Assam Police Constable Answer Key 2025 Out: असम पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का अनंतिम उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो गई है। उम्मीदवार नीचे बताए गए गए स्टेप्स से अपनी उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
SLPRB: Assam Police Constable Provisional Answer Key 2025 Released,  Available at slprbassam.in; know Details
Answer Key - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

SLPRB Assam Police Constable Answer Key 2025: राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) ने असम पुलिस कांस्टेबल अनंतिम उत्तर कुंजी 2025 जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक देख सकते हैं। यह उत्तर कुंजी 4,903 रिक्तियों पर नियुक्ति के लिए हुईसंयुक्त लिखित परीक्षा  (CWT) परीक्षा से संबंधित है। 
विज्ञापन


उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने सेट A, B, C, D के प्रश्न पत्रों और उनकी उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी 50 रुपये के शुल्क के साथ अपनी OMR शीट की स्कैन कॉपी भी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

500 रुपये लगेगा आपत्ति शुल्क

आधिकारिक सूचना के अनुसार, "हर आपत्ति के साथ उपयुक्त और तर्कसंगत कारण देना आवश्यक है। बिना किसी ठोस औचित्य के दी गई आपत्तियों को अमान्य माना जाएगा। यदि किसी उत्तर कुंजी पर की गई आपत्ति को विशेषज्ञ समिति द्वारा वैध माना जाता है, तो उस पर किए गए 500 रुपये का शुल्क उसी स्रोत पर वापस कर दिया जाएगा, जहां से भुगतान किया गया था। सभी आपत्तियां अकादमिक विशेषज्ञों की समिति के समक्ष प्रस्तुत की जाएंगी और उसी समिति का निर्णय अंतिम माना जाएगा। इस पर कोई और पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन

21 अप्रैल तक दर्ज करें आपत्ति

SLPRB ने एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल 14 अप्रैल 2025 से एक्टिव किया है, जो 21 अप्रैल 2025 तक उपलब्ध रहेगा। उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन ID और जन्मतिथि डालकर लॉग इन कर सकते हैं।

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया (Objection Process)

अगर उम्मीदवार को किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 500 रुपये प्रति प्रश्न का शुल्क देकर आपत्ति दर्ज कर सकता है।  
  • उचित दस्तावेजी प्रमाण और स्पष्टीकरण देना अनिवार्य है।  
  • यदि आपत्ति वैध पाई जाती है, तो 500 रुपये वापस कर दिए जाएंगे।  
  • अंतिम निर्णय विशेषज्ञों की समिति द्वारा लिया जाएगा।

Assam Police Constabe Answer Key: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक साइट slprbassam.in पर जाएं।
  • अब होमपेज में “Assam Police Constable Answer Key 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • असम पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2025 पीडीएफ के रुप में आपके स्क्रीन पर आएगी।
  • अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और OMR शीट की स्कैन कॉपी के लिए 50 रुपये भुगतान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed