फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI PO Recruitment: Application Window Closing Soon for 500 PO posts, apply here

SBI PO Job: एसबीआई में पीओ की भर्ती के लिए आज बंद होगी आवेदन विंडो, मौका न गंवाएं; अभी करें पंजीकरण

Mon, 14 Jul 2025 07:54 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Mon, 14 Jul 2025 07:54 AM IST
सार

SBI PO Vacancy 2025: एसबीआई में प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आवेदन विंडो बंद होने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
SBI PO Recruitment: Application Window Closing Soon for 500 PO posts, apply here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

SBI PO Recruitment 2025: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज समाप्त होने वाली है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जो इस इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे जल्द से जल्द SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के तहत कुल 541 पदों को भरा जाएगा, जिनमें 500 नियमित पद और 41 बैकलॉग पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 जून 2025 से शुरू हुई थी, जो अब जल्द ही समाप्त होने वाली है।

विज्ञापन

आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता

SBI PO भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता। ऐसे उम्मीदवार जो ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर या सेमेस्टर में हैं, वे भी अनंतिम रूप से आवेदन कर सकते हैं। लेकिन उन्हें इंटरव्यू के समय, यानी 30 सितंबर 2025 या उससे पहले स्नातक की डिग्री पूरी करने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 1 अप्रैल 2025 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसका मतलब यह है कि उम्मीदवार का जन्म 2 अप्रैल 1995 से पहले और 1 अप्रैल 2004 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा से बाहर के उम्मीदवार आवेदन के पात्र नहीं होंगे। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

  • SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "Careers" या "Current Openings" सेक्शन पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर "SBI PO Recruitment 2025" के डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • पहले रजिस्ट्रेशन करें, फिर लॉग इन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट (हार्ड कॉपी) अपने पास रख लें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed