SBI PO Recruitment 2021: एसबीआई पीओ भर्ती आवेदन से पहले जान लें ये जरूरी बात, अगर कर दी गलती तो भरना पड़ सकता है 2 लाख तक का जुर्माना
SBI PO Recruitment 2021: SBI ने PO के 2056 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 05 अक्तूबर से शुरू हो गई है और यह 25 अक्तूबर तक चलेगी।
विस्तार
बैंकिंग सेक्टर में काम करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में सुनहरा मौका है। SBI ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के कुल 2056 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है। यह अधिसूचना 04 अक्तूबर को जारी की गई थी और इसके मुताबिक इस भर्ती के आवेदन प्रक्रिया 05 अक्तूबर से शुरू हो गई है। इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी 25 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं और साथ ही वहीं से आवेदन भी कर सकते हैं। अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course - Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताएं
इन पदों पर 21 से 30 वर्ष के बीच के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट का भी लाभ मिलेगा। साथ ही इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास ग्रेजुएट डिग्री होनी जरूरी है। जो अभ्यर्थी अपने ग्रेजुएट कोर्स के फाइनल ईयर या सेमेस्टर में हैं, वे भी इस शर्त के अधीन आवेदन कर सकते हैं कि, यदि उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है, तो उन्हें 31 दिसंबर, 2021 को या उससे पहले स्नातक परीक्षा पर करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
न करें ये गलती वरना भरना पड़ सकता है 2 लाख तक का जुर्माना
इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले इसके नोटिफिकेशन में दिए गए एक शर्त को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए। दरअसल इस भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के पैरा-7 में इस बात का उल्लेख किया गया है कि इस पद पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को एक बॉन्ड साइन करना होगा। इस बॉन्ड के मुताबिक इन पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को कम से कम 03 साल की अवधि के लिए यह नौकरी करनी होगी। जो भी अभ्यर्थी 03 साल की अवधि से पहले नौकरी छोड़ेंगे, उन्हें 02 लाख रुपये का जुर्माना भरना होगा। इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले यह बात देख लेनी चाहिए कि वो चयनित होने के बाद कम से कम 03 साल तक इस पद पर काम कर सकें।
यहां से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी
किसी भी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पढ़ने के साथ ई-बुक्स के जरिए पढ़ना और मॉक टेस्ट के जरिए अभ्यास करना बेहद आवश्यक है। अभ्यर्थियों को इन सभी सुविधाओं को एक जगह प्राप्त करने के लिए आज ही सफलता एप डाउनलोड करना चाहिए। सफलता एप के जरिए अभ्यर्थी फ्री क्लासेस के साथ फ्री ई-बुक्स, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री मॉक-टेस्ट का भी लाभ उठा सकते हैं।