फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI PO Jobs 2025: Opportunity to Become Probationary Officer in SBI! Apply for 541 Posts; Check Details Here

SBI PO Jobs 2025: एसबीआई में प्रोबेशनरी ऑफिसर बनने का मौका! 541 पदों पर आवेदन शुरू; यहां जानें डिटेल्स

Tue, 24 Jun 2025 11:37 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 24 Jun 2025 11:37 AM IST
सार

SBI PO Vacancy 2025: एसबीआई पीओ भर्ती 2025 के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर के 541 पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। योग्य उम्मीदवार 14 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा जुलाई-अगस्त 2025 में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
SBI PO Jobs 2025: Opportunity to Become Probationary Officer in SBI! Apply for 541 Posts; Check Details Here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

SBI PO Recruitment 2025: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के 541 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज से यानी 24 जून 2025 से 14 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

SBI PO Vacancy 2025: पदों का विवरण

एसबीआई द्वारा जारी पीओ भर्ती 2025 के तहत कुल 541 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें 203 पद सामान्य (UR) वर्ग के लिए, 135 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए, 50 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए, 37 पद अनुसूचित जाति (SC) और 75 पद अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन

 
वर्ग  पदों की संख्या
सामान्य 203
अन्य पिछड़ा वर्ग 135
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 50
अनुसूचित जाति 37
अनुसूचित जनजाति 75
कुल 541

योग्यता और आयु सीमा

एसबीआई पीओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, वे छात्र जो अपने अंतिम वर्ष में हैं और जिनका परिणाम 31 दिसंबर 2025 तक घोषित हो जाएगा, वे भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते चयन के समय वे अपनी डिग्री का प्रमाण प्रस्तुत कर सकें।

आयु सीमा की बात करें तो, उम्मीदवार की आयु 1 अप्रैल 2025 को 21 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यानी आवेदन करने वाले उम्मीदवार का जन्म 2 अप्रैल 1995 से पहले और 1 अप्रैल 2004 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। आरक्षित वर्गों को आयु में छूट का लाभ मिलेगा, एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है, जो सरकारी नियमों के अनुसार लागू होगी।

SBI PO Exam 2025 Dates: महत्वपूर्ण तिथियां

प्रक्रिया तिथि
आवेदन की शुरुआत 24 जून 2025
अंतिम तिथि 14 जुलाई 2025
कॉल लेटर (Prelims) जुलाई तीसरा/चौथा सप्ताह
प्रीलिम्स परीक्षा जुलाई-अगस्त 2025
परिणाम (Prelims) अगस्त-सितंबर 2025
मेन्स कॉल लेटर अगस्त/सितंबर 2025
मेन्स परीक्षा सितंबर 2025
मेन्स रिजल्ट सितंबर/अक्टूबर 2025
इंटरव्यू व ग्रुप एक्सरसाइज अक्टूबर/नवंबर 2025
अंतिम परिणाम नवंबर/दिसंबर 2025
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

एसबीआई पीओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

वेतन संरचना

वेतन संरचना की बात करें तो, चयनित उम्मीदवारों को प्रारंभ में 48,480 रुपये का बेसिक पे दिया जाएगा, जिसमें 4 एडवांस इंक्रीमेंट शामिल होंगे। एसबीआई पीओ का वेतनमान (Pay Scale) ₹48,480 – ₹85,920 तक होगा। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA), चिकित्सा भत्ता (Medical Allowance) सहित अन्य कई सरकारी भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed