फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI PO Exam 2022: Admit card of such candidates will not be issued, know what is the whole thing-safalta

SBI PO Exam 2022 : ऐसे अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड नहीं होगा जारी, जानें क्या है पूरी बात

Fri, 04 Nov 2022 01:02 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Fri, 04 Nov 2022 01:02 PM IST
सार

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में पीओ के 1600 पदों पर भर्ती के लिए प्रीलिम्नरी परीक्षा दिसंबर महीने में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
SBI PO Exam 2022: Admit card of such candidates will not be issued, know what is the whole thing-safalta
SBI PO - फोटो : amar ujala

विस्तार

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के 1600 पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को समाप्त हुए काफी समय बीत चुका है और अब अभ्यर्थी अपनी तैयारियों में जुटे हैं। SBI ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 22 सितंबर 2022 से 12 अक्तूबर के बीच आवेदन मांगे थे। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए अब प्रीलिम्नरी परीक्षा दिसंबर महीने में आयोजित की जाएगी। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए प्रीलिम्नरी परीक्षा 17, 18, 19 और 20 दिसंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। वहीं इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड नवंबर के पहले या दूसरे हफ्ते में जारी किया जा सकता है। अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय में एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास SBI PO Batch 2022 : Join Now की सहायता ले सकते हैं और इसकी कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
एसबीआई पीओ ई बुक
एसबीआई पीओ मॉक टेस्ट 
एसबीआई पीओ पिछले प्रश्न पत्र 

ऐसे अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड नहीं होगा जारी :

SBI पीओ की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कई अभ्यर्थियों का एप्लीकेशन रिजेक्ट किया जा सकता है और एप्लीकेशन रिजेक्ट होने की स्थिति में उनका एडमिट कार्ड भी जारी नहीं होगा। दरअसल आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों द्वारा अपलोड किया गया फोटोग्रॉफ, सिग्नेचर, लेफ्ट हैंड थंब इंप्रेशन और हैंड रिटेन डिक्लेरेशन बिल्कुल क्लियर होना चाहिए था। अगर किसी अभ्यर्थी द्वारा अपलोड की गई ये सारी चीजें क्लियर नहीं होंगी तो उनका आवेदन रिजेक्ट किया जा सकता है और ऐसी स्थिति में उनका एडमिट कार्ड भी जारी नहीं होगा।

विज्ञापन

क्या है चयन प्रक्रिया :

SBI पीओ की इस भर्ती में अभ्यथियों का चयन कई चरण के टेस्ट्स के बाद किया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इसके लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले प्रीलिम्नरी टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। इसमें अभ्यर्थियों से 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण में अभ्यर्थियों को मेंस में हिस्सा लेना होगा। इसमें अभ्यर्थियों से 200 मार्क्स के 155 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही अभ्यर्थियों को इसमें डिस्क्रिप्टिव पेपर में भी हिस्सा लेना होगा और यह पेपर 50 अंकों का होगा। इस हिसाब से देखा जाए तो मेंस में अभ्यर्थियों से कुल 250 मार्क्स के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद तीसरे चरण में अभ्यर्थियों को 20 अंकों के ग्रुप एक्सरसाइज और 30 अंकों के इंटरव्यू में हिस्सा लेना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय दिल्ली पुलिस, UPSSSC लेखपाल, SBI PO समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed