फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI PO 2022: When will be the start of written examination for recruitment to the post of SBI PO-safalta

SBI PO 2022 : कब से होगी एसबीआई के PO पद पर हो रही भर्ती की लिखित परीक्षा की शुरुआत

Sat, 15 Oct 2022 05:26 PM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Shobhit Shukla Updated Sat, 15 Oct 2022 05:26 PM IST
सार

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में पीओ के 1600 पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 22 सितंबर 2022 से 12 अक्तूबर के बीच आवेदन मांगे गए थे।
 

विज्ञापन
SBI PO 2022: When will be the start of written examination for recruitment to the post of SBI PO-safalta
SBI Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। SBI ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 22 सितंबर 2022 से 12 अक्तूबर के बीच आवेदन मांगे थे। पीओ के 1600 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन तीन चरण की परीक्षाओं के बाद किया जाएगा। इसमें चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले प्रिलिमिनरी परीक्षा फिर मेंस और इसके बाद ग्रुप एक्सरसाइज तथा इंटरव्यू में हिस्सा लेना होगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इसके लिए प्रीलिमिनरी परीक्षा का आयोजन 17, 18, 19 और 20 दिसंबर 2022 को किया जाएगा। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड तथा इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय में इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास SBI PO Batch 2022 - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्या रिक्तियों की संख्या में होगी वृद्धि :

SBI पीओ के 1600 पदों पर भर्ती निकलने के बाद भी इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या इसकी पिछली भर्ती की तुलना में 20 फीसदी तक कम हो गई हैं। दरअसल SBI ने पीओ भर्ती 2021 के जरिए 2000 और पीओ भर्ती 2020 के जरिए भी 2000 पदों पर भर्ती की थी। जबकि इसकी वर्तमान भर्ती में रिक्तियों को संख्या घटकर 1600 हो गई है। पिछले कुछ सालों से इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या लगातार घट रही है। इसलिए अभ्यर्थी इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या थोड़ी और बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अगर SBI चयन प्रक्रिया के बीच में रिक्तियों की संख्या बढ़ाएगी तो उसकी जानकारी अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगी।

विज्ञापन

कैसे तैयार होगी मेरिट लिस्ट :

इस भर्ती में अभ्यर्थियों को चयनित होने के लिए तीन चरण के टेस्ट्स में हिस्सा लेना होगा, लेकिन फाइनल मेरिट लिस्ट दो चरण के मार्क्स के आधार पर ही तैयार किया जाएगा। दरअसल इस भर्ती में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों की फाइनल मेरिट लिस्ट उनके दूसरे और तीसरे चरण के मार्क्स के आधार पर तैयार की जानी है। इस भर्ती में प्रीलिमिनरी परीक्षा सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर की है और फाइनल सिलेक्शन के लिए इसके मार्क्स का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UPSSSC PET, SBI क्लर्क, SBI पीओ, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में सफलता ऐप डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed