SBI PO 2022 : एक अभ्यर्थी कितनी बार ले सकता है पीओ भर्ती में हिस्सा, देखें पूरी जानकारी
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में इस वक्त पीओ के 1600 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू हुई है और अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए 12 अक्तूबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के पास सरकारी नौकरी हासिल करने का बड़ा अवसर है। दरअसल सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े और पुराने बैंकों में से एक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों पर भर्ती निकली है। स्टेट बैंक ने इसके लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 22 सितंबर से कर दी है और अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए 12 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।इस भर्ती के जरिये SBI में पीओ के 1600 पदों पर भर्ती की जाएगी और 21 से 30 वर्ष के ग्रेजुएट अभ्यर्थी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। साथ ही आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमानुसार उम्र सीमा में छूट का लाभ भी दिया जाएगा। अभ्यर्थी SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस भर्ती से जुड़ी सारी जानकारियां देख सकते हैं और वहीं से इसके लिए आवेदन भी कर सकते हैं। वहीं अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय में इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास SBI PO Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
एक अभ्यर्थी सिर्फ इतनी बार ही ले सकते हैं पीओ भर्ती में हिस्सा :
इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों को नौकरी पाने के लिए अपनी तैयारी में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहिए। दरअसल स्टेट बैंक में निकलने वाली पीओ की भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों को सीमित ही अवसर मिलते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक जनरल/EWS श्रेणी के अभ्यर्थी इसमें चार बार, जनरल/EWS (PwBD) श्रेणी के अभ्यर्थी सात बार तथा ओबीसी और ओबीसी (PwBD) श्रेणी केअभ्यर्थी सात बार हिस्सा ले सकते हैं। वहीं एससी एवं एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के ऊपर ऐसा कोई रिस्ट्रिक्शन नहीं है और वो जितनी बार चाहें इसमें हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि एक अभ्यर्थी के चांस को तभी गिना जाता है जब वो प्रीलिमिनरी परीक्षा में सफल होकर मेंस में हिस्सा ले।
क्या है चयन प्रक्रिया :
SBI पीओ की इस भर्ती में अभ्यथियों का चयन कई चरण के टेस्ट्स के बाद किया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इसके लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले प्रीलिमिनरी टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। इसमें अभ्यर्थियों से 100 अंको के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण में अभ्यर्थियों को मेंस में हिस्सा लेना होगा। इसमें अभ्यर्थियों से 200 मार्क्स के 155 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। साथही अभ्यर्थियों को इसमें डिस्क्रिप्टिव पेपर में भी हिस्सा लेना होगा और यह पेपर 50 अंको का होगा। इसके बाद तीसरे चरण में अभ्यर्थियों को 20 अंको के ग्रुप एक्सरसाइज और 30 अंको के इंटरव्यू में हिस्सा लेना होगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SBI क्लर्क, SBI पीओ, SSC CGL, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।